Gaya News : अलग-अलग तिथियों में महाबोधि सहित कई ट्रेनों का परिचालन रद्द

Updated at : 23 Feb 2025 10:11 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : अलग-अलग तिथियों में महाबोधि सहित कई ट्रेनों का परिचालन रद्द

Gaya News : रेलवे द्वारा अपरिहार्य कारणों से कुछ ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है. वहीं कुछ ट्रेनों का परिचालन परिवर्तित मार्ग से किया जायेगा.

विज्ञापन

गया. रेलवे द्वारा अपरिहार्य कारणों से कुछ ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है. वहीं कुछ ट्रेनों का परिचालन परिवर्तित मार्ग से किया जायेगा. पूमरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्र ने बताया कि अपरिहार्य कारणों के कारण कुछ ट्रेनों का परिचालन अलग-अलग तिथियों में रद्द कर दिया गया है. वहीं कुछ ट्रेनों का परिचालन दूसरे मार्गों से किया जायेगा. इसकी सूचना जारी कर दी गयी है.

इन ट्रेनों का परिचालन रहेगा रद्द

25 फरवरी को गाड़ी संख्या 03680 कोयंब्टूर-धनबाद स्पेशल

26 व 27 फरवरी को गाड़ी संख्या 12397 गया-नयी दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस26 व 27 फरवरी को गाड़ी संख्या 12398 नयी दिल्ली-गया महाबोधि एक्सप्रेस

27 फरवरी को गाड़ी संख्या 12282 नयी दिल्ली-भुवनेश्वर एक्सप्रेस23, 25 व 26 फरवरी को गाड़ी संख्या 12307 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस

24, 25 फरवरी को गाड़ी संख्या 12308 जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस23,25 व 26 फरवरी को गाड़ी संख्या 12311 कालका-हावड़ा एक्सप्रेस

23 से 26 फरवरी तक गाड़ी संख्या 12312 हावड़ा-कालका एक्सप्रेस

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन