गया जी : गुरुआ में नाली पर ढक्कन न होने से जलजमाव, लोग परेशान

Updated:
विज्ञापन
बीच रास्ते पर जमा पानी | Prabhat Khabar Network

बीच रास्ते पर मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network

गया जी के गुरुआ बाजार में पीसीसी सड़क और नाली की बदहाल स्थिति से स्थानीय लोग परेशान हैं. नाली पर ढक्कन न होने से बरसात में जलजमाव और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है. ग्रामीणों ने विधायक से समाधान की मांग की है.

विज्ञापन

गया जी के गुरुआ बाजार से सटे अग्रवाल टोला लक्ष्मी नगर के वार्ड नंबर तीन में भूषण अग्रवाल के घर से लेकर गायत्री मंदिर तक पीसीसी सड़क एवं नाली की बदहाल स्थिति से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं.

नाली पर ढक्कन (कवर) नहीं रहने के कारण एक तरफ जहां लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ बरसात के मौसम में नाली का गंदा पानी पूरी तरह सड़क पर बह रहा है. इसके चलते कई जगहों पर जलजमाव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है और हर समय किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

राहगीरों और स्थानीय निवासियों को हो रही फजीहत

नाली खुली रहने और सड़क पर पानी फैलने से स्थानीय निवासियों के साथ-साथ वहां से गुजरने वाले आम राहगीरों को भी भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नाली पर पक्का ढक्कन ढाल दिया जाए, तो जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी और सड़क पर जलजमाव की समस्या से भी हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी.

विधायक डॉ. उपेंद्र प्रसाद से लगाई समाधान की गुहार

स्थानीय ग्रामीणों ने इस गंभीर जनसमस्या की ओर गुरुआ के विधायक डॉ. उपेंद्र प्रसाद समेत संबंधित जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द से जल्द ढक्कन निर्माण कराने की मांग की है.

लोगों ने बताया कि लंबे समय से नाली पर ढक्कन लगाने की जरूरत महसूस की जा रही है, लेकिन बार-बार ध्यान आकृष्ट कराए जाने के बावजूद अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है.

मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

समस्या को लेकर आवाज उठाने वालों में मुख्य रूप से रुपेश अग्रवाल, गुड्डू अग्रवाल, आलोक कुमार अग्रवाल, शिक्षक पवन कुमार, अनिल जी हार्डवेयर, भागलु जी, अरुण अग्रवाल, मुनि अग्रवाल, पूर्व मुखिया मुरारी प्रसाद, मुनीलाल अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, संजीव अग्रवाल और प्रमोद कुमार अग्रवाल समेत कई स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे.

Also Read : गया जी में छात्रों के प्रदर्शन से यातायात प्रभावित, सड़क पर उतरे SSP और SP, बिहार बंद का दिखा असर


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन