गया जी : सावन में बाबा कामनाथ मंदिर में उमड़ती है भारी भीड़, दूर-दराज से आते हैं श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन
कामनाथ बाबा का मंदिर | Prabhat Khabar Network

कामनाथ बाबा का मंदिर | Prabhat Khabar Network

इमामगंज स्थित बाबा कामनाथ जी का मंदिर सावन माह में भक्तों की अगाध आस्था का केंद्र बना हुआ है. यहां तड़के से ही भक्तों की भीड़ लगती है, जो भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए आते हैं.

विज्ञापन

गया जी के इमामगंज थाना क्षेत्र के यमुना गांव स्थित प्राचीन बाबा कामनाथ जी का मंदिर सावन माह में श्रद्धालुओं की अगाध आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है. सावन के पावन महीने में यहां प्रतिदिन तड़के से ही बड़ी संख्या में भक्त भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं.

स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के दर्जनों गांवों एवं दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालु यहाँ आकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक कर रहे हैं. श्रद्धालुओं का दृढ़ विश्वास है कि सच्चे मन और असीम श्रद्धा-भाव से बाबा कामनाथ के दरबार में मांगी गई हर मनोकामना अवश्य पूरी होती है. इसी अटूट विश्वास के कारण पूरे सावन माह में मंदिर परिसर भक्तों से गुलजार रहता है. पूजा-अर्चना के दौरान पूरा क्षेत्र 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयघोष से लगातार भक्तिमय बना हुआ है.

अखंड दीप का है विशेष धार्मिक महत्व

मंदिर के प्रधान पुजारी आचार्य बलम पाठक ने बताया कि मंदिर परिसर में पूरे वर्ष अखंड दीप निरंतर प्रज्ज्वलित रहता है, लेकिन सावन के पवित्र महीने में इस अखंड दीप का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है.

उन्होंने बताया कि इस दौरान बाबा कामनाथ का विधि-विधान से रुद्राभिषेक करने और अखंड दीप प्रज्ज्वलित करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है. ऐसी धार्मिक मान्यता है कि इससे भक्तों की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा अकाल मृत्यु का भय भी दूर हो जाता है.

सोमवार को कई गुना बढ़ जाती है भीड़

सावन के प्रत्येक सोमवार और अन्य धार्मिक शुभ अवसरों पर मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ जाती है. श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना कर रहे हैं.

स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह प्राचीन मंदिर वर्षों से समूचे क्षेत्र की धार्मिक आस्था और जन-विश्वास का प्रमुख केंद्र बना हुआ है.

Also Read : गया जी में छात्रों के प्रदर्शन से यातायात प्रभावित, सड़क पर उतरे SSP और SP, बिहार बंद का दिखा असर


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन