'ऑपरेशन सतर्क' के तहत गया जंक्शन पर कार्रवाई, 39 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
गिरफ्तार युवक के पास आरपीएफ,जीआरपी और उत्पाद विभाग की स्पेशल टीम | Prabhat Khabar Network

गिरफ्तार युवक | Prabhat Khabar Network

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) ने 'ऑपरेशन सतर्क' के तहत गया जंक्शन पर शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. एक तस्कर को भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. यह अभियान स्टेशन और ट्रेनों में अवैध पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए जारी रहेगा.

विज्ञापन

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 'ऑपरेशन सतर्क' के तहत गया जंक्शन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

उसके पास से बरामद शराब की कुल मात्रा 39.63 लीटर पाई गई है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 45,300 रुपये बताई जा रही है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान झारखंड के हजारीबाग जिले के पदमा थाना क्षेत्र निवासी सत्यम कुमार के रूप में की गई है.

सिर पर बोरा लेकर भागने के दौरान पकड़ाया आरोपी

आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव और रेल थानाध्यक्ष शिवकुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि आरपीएफ के उपनिरीक्षक मृत्युंजय कुमार अकेला अपनी टीम के साथ गया रेलवे स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्मों पर गश्त सह संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी कर रहे थे.

इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 6/7 के दिल्ली छोर की ओर एक संदिग्ध व्यक्ति सिर पर भारी प्लास्टिक का बोरा लादे तेजी से जाता हुआ दिखाई दिया. संदेह होने पर जवानों ने जब उसे रोककर पूछताछ की, तो उसने घबराकर बोरे में अंग्रेजी शराब होने की बात स्वीकार कर ली.

उत्पाद विभाग को सौंपा गया आरोपी और जब्त शराब

मामले की सूचना तुरंत उत्पाद विभाग को दी गई, जिसके बाद गया उत्पाद विभाग की सहायक अवर निरीक्षक (ASI) मंजू कुमारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं.

पुलिस और उत्पाद विभाग की मौजूदगी में जब बोरे की तलाशी ली गई, तो उससे 39.63 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब की बोतलें व टेट्रा पैक बरामद हुए. इसके बाद जब्त शराब और गिरफ्तार आरोपी सत्यम कुमार को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए आबकारी (उत्पाद) थाना, गया के सुपुर्द कर दिया गया.

आरपीएफ अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि गया स्टेशन और गुजरने वाली ट्रेनों में अवैध शराब व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी पर पूर्ण विराम लगाने के लिए 'ऑपरेशन सतर्क' के तहत लगातार चेकिंग अभियान जारी रहेगा.

Also Read : गया जी में छात्रों के प्रदर्शन से यातायात प्रभावित, सड़क पर उतरे SSP और SP, बिहार बंद का दिखा असर


विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन