धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोनम वांगचुक बोले- यह लोकतंत्र की जीत, अब जवाबदेही से आगे सुधारों का समय

Updated:
विज्ञापन
सोनम वांगचुक

सोनम वांगचुक

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पीएम मोदी को इस्तीफा सौंपने पर सोनम वांगचुक ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इसे लोकतंत्र, शांति, धैर्य और दृढ़ता की जीत बताया है.

विज्ञापन

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारों की मांग को लेकर लंबे समय तक अनशन करने वाले सोनम वांगचुक ने इसे "लोकतंत्र की जीत" बताया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि यह जीत सिर्फ किसी एक व्यक्ति या संगठन की नहीं, बल्कि शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले देश के नागरिकों की है.

वांगचुक ने अपने पोस्ट में लिखा, "It's a victory of democracy... direct democracy... straight from the streets. It's a victory of peace, patience & perseverance." उन्होंने इस आंदोलन से जुड़े CJP (Cockroach Janata Party), देश के Gen Z युवाओं और उन सभी नागरिकों को बधाई दी, जिन्होंने भय को छोड़कर देश के हर कोने से आवाज उठाई. उन्होंने लिखा कि लोगों ने "डर और डर के भय" दोनों को पीछे छोड़कर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी भागीदारी निभाई.

केंंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पीएम मोदी को अपना इस्तीफा भेजने के बाद सोनम वांगचुक ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने लिखा कियह लोकतंत्र की जीत है. जो सड़कों से निकला है, यह शांति, धैर्य और दृढ़ता की जीत है. CJP और देश की 'जेन जी' (Gen Z) को बधाई दी और उन सभी नागरिकों का धन्यवाद जिन्होंने डर और डर के डर को त्यागकर देश के हर कोने से आवाज उठाई.

अपने संदेश के अंत में वांगचुक ने लिखा, "From Accountability, Now to Reforms", यानी अब जवाबदेही तय होने के बाद असली लक्ष्य शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार होना चाहिए. उनके इस संदेश को आंदोलन के अगले चरण का संकेत माना जा रहा है, जिसमें परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने पर जोर रहेगा.

धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दिया. उनका इस्तीफा पिछले कई सप्ताह से चल रहे छात्र आंदोलन और परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर बढ़ते राजनीतिक और सार्वजनिक दबाव के बीच आया. आंदोलन के दौरान देशभर में छात्रों ने प्रदर्शन किए, जबकि जंतर-मंतर पर भी लंबे समय तक धरना चला.

सोनम वांगचुक ने भी इस आंदोलन के समर्थन में 26 दिन तक अनिश्चितकालीन अनशन किया था. बाद में केंद्र सरकार की ओर से परीक्षा सुधारों और अन्य मुद्दों पर बातचीत तथा कुछ मांगों पर सकारात्मक विचार का आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने अपना अनशन समाप्त किया था. हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया था कि आंदोलन का उद्देश्य केवल किसी मंत्री का इस्तीफा नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में दीर्घकालिक और संस्थागत सुधार सुनिश्चित करना है.

यह भी पढ़ें- NEET पेपर लीक से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक: कब-कब, क्या-क्या हुआ? जानिए पूरी टाइमलाइन


विज्ञापन
सत्येन्द्र गिरि

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola