अब हटिया-पटना में एलएचबी रैक से चलेगी

Updated at : 17 Apr 2025 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
अब हटिया-पटना में एलएचबी रैक से चलेगी

हटिया से पटना जानेवाली हटिया-पटना एक्सप्रेस का सफर और आरामदायक होगा. 21 मई से इस ट्रेन का परिचालन एलएचबी रैक से किया जायेगा.

विज्ञापन

गया. हटिया से पटना जानेवाली हटिया-पटना एक्सप्रेस का सफर और आरामदायक होगा. 21 मई से इस ट्रेन का परिचालन एलएचबी रैक से किया जायेगा. रेलवे ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है. कोच बदलने का नोटिफिकेशन भी आ गया है. साथ में एक और नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इसके तहत अब 20 मई से हटिया-पटना एक्सप्रेस में तीन बोगियों बढ़ा दी जायेंगी. 21 कोच से हटिया-पटना एक्सप्रेस चलेगी. इस संबंध में वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी मोहम्मद इकबाल ने बताया कि 20 मई से गाड़ी संख्या 18622 हटिया- पटना एक्सप्रेस व 21 मई गाड़ी संख्या 18621 पटना- हटिया एक्सप्रेस का परिचालन आइसीएफ कोच की जगह पर एलएचबी कोच से किया जायेगा. एलएचबी रेक में परिवर्तन के बाद गाड़ी संख्या 18622 व 18621 हटिया-पटना-हटिया एक्सप्रेस में कोचों की संख्या 21 हो जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन