महिला दिवस पर नौ महिलाओं को मिला बंदोबस्ती का परवाना

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Mar 2025 5:42 PM

विज्ञापन

प्रखंड कार्यालय गुरुआ के सभागार में शनिवार को महिला दिवस पर बंदोबस्ती परवाना का वितरण किया गया.

विज्ञापन

गुरुआ. प्रखंड कार्यालय गुरुआ के सभागार में शनिवार को महिला दिवस पर बंदोबस्ती परवाना का वितरण किया गया.इसका शुभारंभ अंचलाधिकारी मो अतहर जमील,थानाध्यक्ष मो सरफराज इमाम ने संयुक्त रूप से किया. इस संबंध में सीओ मो अतहर जमील ने बताया कि गुरुआ में मीना देवी, बडही बिगहा में सुशीला देवी व नीतु कुमारी, आरसीकला में फुलवा देवी, क्रांति देवी व कमला देवी, रामनगर में अर्चना कुमारी व सीयामनी देवी समेत नौ महिलाओं के बीच बंदोबस्ती परवाना का वितरण किया गया.वहीं दूसरी ओर एलिट वर्ल्ड स्कूल गुरुआ में निदेशक रौशन कुमार शर्मा के नेतृत्व में महिला दिवस पर बच्चियों को सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन