Gaya News : आरपीएफ ने 5.91 लाख रुपये भरा बैग यात्री को लौटाया

Updated at : 04 Mar 2025 10:32 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : आरपीएफ ने 5.91 लाख रुपये भरा बैग यात्री को लौटाया

Gaya News : ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री का छूट गया था बैग

विज्ञापन

गया. गाड़ी संख्या 12802 नयी दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री का बैग ट्रेन में ही छूट गया. पीड़ित ने इसकी सूचना आरपीएफ को दी. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि यात्री का पिट्ठू बैग से कुल पांच लाख 91 हजार 204 रुपये पाये गये. आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि कोडरमा स्टेशन प्लेटफाॅर्म नंबर तीन पर उक्त गाड़ी खड़ी हुई. इसके बाद सहायक उपनिरीक्षक ओम प्रकाश सिंह, प्रधान आरक्षी कमलेश सिंह, महिला सिपाही किरण कुमारी, जीआरपी के अवर निरीक्षक जय कुमार सिंह, सीटीआई बच्चा कुमार व टीटीई ज्योति कुमारी द्वारा पैंट्रीकार अटेंड कर उक्त पिट्ठू बैग को बरामद किया गया. वीडियोग्राफी कर ट्रेन से उतारकर पोस्ट पर लाया गया. बैग को खोलकर देखा तो उसके अंदर छोटा हैंड बैग बरामद किया गया. बैग से पांच लाख 91 हजार 204 रुपये कद बरामद किये गये. इसी बीच उक्त यात्री द्वारा किया रेल मदद प्राप्त हुआ. इसमें उनके दिये मोबाइल नंबर पर संपर्क कर पोस्ट पर बुलवाया गया. थोड़ी देर बाद उक्त यात्री अपने परिजन के साथ उपस्थित हुए. पीड़ित अपना नाम संतोष कुमार बताया. वह कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर सात के रहने वाले बताये गये. उचित सत्यापन बाद पूछताछ में उन्होंने बताया कि पैंट्रीकार में कुछ जलपान कर रहे थे कि हड़बड़ी में उक्त बैग पैंट्रीकार के किसी कर्मी के साथ बदली हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन