माले ने बजट को बताया गरीब विरोधी, जलायीं प्रतियां

Updated at : 05 Mar 2025 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
माले ने बजट को बताया गरीब विरोधी, जलायीं प्रतियां

भाकपा माले की डोभी इकाई के द्वारा बुधवार को बजट प्रतिरोध मार्च निकाला गया.

विज्ञापन

डोभी. भाकपा माले की डोभी इकाई के द्वारा बुधवार को बजट प्रतिरोध मार्च निकाला गया. यह प्रतिरोध मार्च डोभी प्रखंड के डोभी गया मोड़ से चतरा मोड़ तक निकला गया. प्रदर्शनकारियों ने इस बजट को गरीब, महिला, किसान, नौजवान, मजदूर विरोधी बताया. इस बजट में तमाम गरीबों को कर्ज माफी, पांच डिसमिल जमीन और पक्का मकान दिया जाने, महिलाओं को प्रतिमाह 3000 बेरोजगारी भत्ता तथा माइक्रोफाइनेंस कंपनी के द्वारा लिया गया कर्ज माफ तथा तमाम नौजवानों को रोजगार की गारंटी एवं शिक्षा में सुधार, तमाम गरीबों को सरकारी मेडिकल के द्वारा इलाज कि गारंटी का कोई योजना नहीं पास किया गया. विरोध मार्च में रामलखन प्रसाद, सुरेश वर्मा, मधेश्वर मांझी, पारो देवी, मंजू देवी, धर्मशिला देवी, सरिता देवी, मोहम्मद अली सहित अन्य लोग भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन