मानपुर रेलवे स्टेशन पर शराब तस्करी का भंडाफोड़, तीन धंधेबाज गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
मानपुर रेलवे स्टेशन पर शराब तस्करी का भंडाफोड़, तीन धंधेबाज गिरफ्तार

गया-कोडरमा रेलखंड स्थित मानपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को मद्यनिषेध विभाग और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर शराब तस्करी के एक मामले का भंडाफोड़ किया.

विज्ञापन

गया जी. गया-कोडरमा रेलखंड स्थित मानपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को मद्यनिषेध विभाग और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर शराब तस्करी के एक मामले का भंडाफोड़ किया. छापेमारी के दौरान धनबाद-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 13305) से उतरने वाले यात्रियों की सघन जांच की गयी, जिसमें तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी करण कुमार, फतेहपुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर निवासी संजय मांझी और सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के केरवा गांव निवासी रजनीश कुमार के रूप में की गयी है. मद्यनिषेध विभाग के सहायक आयुक्त प्रिय रंजन ने जानकारी दी कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त ट्रेन से शराब की तस्करी कर मानपुर स्टेशन पर उसे उतारा जा रहा है, जिसे आगे बेचा जाना था. सूचना के आधार पर उन्होंने आरपीएफ से सहयोग मांगा और फिर संयुक्त रूप से कार्रवाई की गयी. छापेमारी के दौरान करण कुमार के पास से 15 लीटर, संजय मांझी के पास से 20 लीटर और रजनीश कुमार के पास से 21 लीटर बियर व विदेशी शराब जब्त की गयी. इस कार्रवाई में आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव, मद्यनिषेध विभाग की निरीक्षक खुशबू कुमारी, अभिषेक कुमार, अवर निरीक्षक रितिका राज, नीरज राज सहित अन्य जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन