गया : श्री चित्रगुप्त के मंदिर में 101 दीप जलाये

Updated at : 07 Apr 2025 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
गया : श्री चित्रगुप्त के मंदिर में 101 दीप जलाये

गया न्यूज : श्री चित्रगुप्त का मनाया प्राकट्य दिवस

विज्ञापन

गया न्यूज : श्री चित्रगुप्त का मनाया प्राकट्य दिवस

गया.

धर्मराज दशमी के दिन भगवान श्री चित्रगुप्त का प्राकट्य दिवस श्री चित्रगुप्त मंदिर जयप्रकाश नगर में धूमधाम से मनाया गया. बड़ी संख्या में गया नगर के कायस्थ परिवार के लोग पहुंचे. भगवान श्री चित्रगुप्त के मंदिर में 101 दीप जलाकर आरती की व भगवान श्रीचित्रगुप्त को खीर के प्रसाद का भोग लगाया गया. पिछले तीन वर्षों से विनय कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद जयपुर की प्रेरणा से गया की अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की सभी इकाइयां भगवान श्री चित्रगुप्त का प्राकट्य दिवस मना रही हैं. मौके पर विपिन कुमार सिन्हा, विष्णु सिन्हा व सोनू सिन्हा सहित अन्य उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Roshan Kumar

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Roshan Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन