डीडीयू से गया 180 KMPH की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन, यात्रियों को मिल सकेगी राहत

Published by :Preeti Dayal
Published at :25 Mar 2026 3:27 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Train trial runs speed of 180 kmph

ट्रेन के ट्रायल की तस्वीर

Bihar Train: डीडीयू से गया और गया से धनबाद रेलखंड के बीच बुधवार को 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन दौड़ी. इससे यात्रियों को काफी राहत मिल सकेगी. इस दौरान पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे.

विज्ञापन

Bihar Train: रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. बुधवार को डीडीयू से गया और गया से धनबाद रेलखंड के बीच ट्रेन की स्पीड का ट्रायल किया गया. इस दौरान 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन दौड़ी. इसका नेतृत्व पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) छत्रसाल सिंह और डीआरएम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

पहली बार 180 KMPH की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन

बताया जाता है कि पूर्व मध्य रेल की ओर से रेल परिचालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए डीडीयू से प्रधानखांटा की ओर स्पीड ट्रायल किया जा रहा है. पूर्व मध्य रेल में पहली बार अधिकतम 180 किमी/घंटा तक की स्पीड के साथ स्पेशल ट्रेन परिचालित की जा रही है. आज ट्रेन का ट्रायल होने के बाद डीडीयू से गया होकर धनबाद जाने वाली ट्रेनों की स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटे हो जाएगी. इससे रेल यात्रियों को सफर करने में काफी सुविधा मिलेगी.

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने क्या बताया?

पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि ट्रेन पहले डाउन में डीडीयू से गया जंक्शन होते हुए प्रधानखांटा तक जाएगी. अप में डीडीयू वापस आएगी. ट्रेन के ट्रायल से पहले ही लोगों को जानकारी दे दी गई थी कि रेलखंड पर स्पीड ट्रायल किया जाएगा. ट्रायल की वजह से दिनभर पटरी से सुरक्षात्मक दूरी बनाए रखें. लोगों से फुट ओवरब्रिज का इस्तेमाल करने की भी अपील की गई थी.

यात्रियों को मिलेगा ये फायदा

ट्रेन की स्पीड के ट्रायल को लेकर रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इस रूट पर 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलने पर लोगों को सफर में कम समय लगेगा. इसके साथ ही यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक सफर का एक्सपीरियंस भी मिल सकेगा.

(गयाजी से रोहित कुमार सिंह की रिपोर्ट)

Also Read: सीएम नीतीश ने सम्राट चौधरी और IPS आनंद मिश्रा के कंधे पर रखा हाथ, 50 KG की माला से भव्य स्वागत

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन