कभी टीवी पर दिलरुबा खुराना से जीता था दिल, आज ‘जमील जमाली’ बनकर छाए राकेश बेदी

Updated:
विज्ञापन

एक्टर राकेश बेदी

Rakesh Bedi: रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर मूवी धुरंधर 2 में जमील जमाली के रोल की वजह से एक बार फिर राकेश बेदी सुर्खियों में हैं. 90 के दशक में भी उन्होंने अपने शो ‘श्रीमान श्रीमती’ में दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता था. जानिए उस शो के बारे में…

विज्ञापन

Rakesh Bedi: फिल्में बदलती रहती हैं, लेकिन कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जो हर दौर में अपनी छाप छोड़ जाते हैं. ऐसा ही एक नाम है राकेश बेदी, जो इन दिनों फिल्म धुरंधर: द रिवेंज में अपने किरदार से खूब तारीफें बटोर रहे हैं. डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 में राकेश बेदी ‘जमील जमाली’ के रोल में नजर आ रहे हैं. उनकी एक्टिंग को देखकर फैंस ही नहीं, बल्कि कई सेलेब्स भी उन्हें “असली धुरंधर” कह रहे हैं. आज भले ही वह फिल्मों में छा रहे हों, लेकिन राकेश बेदी का करियर काफी लंबा रहा है. 70 के दशक से वह फिल्मों और टीवी दोनों में एक्टिव हैं. उन्होंने दूरदर्शन के कई हिट शोज में काम किया, जिनमें उनका एक शो आज भी लोगों को याद है.

विज्ञापन

90s का हिट शो ‘श्रीमान श्रीमती’

90 के दशक में आया शो श्रीमान श्रीमती काफी पॉपुलर रहा था. इस शो में राकेश बेदी ने दिलरुबा खुराना का किरदार निभाया था, जो अपनी पत्नी से थोड़ा डरता था और बेहद सिंपल स्वभाव का था. उनकी केमिस्ट्री जतिन कनकिया और रीमा लागू के साथ खूब पसंद की गई थी.

‘भाभीजी घर पर हैं’ से कनेक्शन

कहा जाता है कि श्रीमान श्रीमती का कॉन्सेप्ट ही बाद में भाभीजी घर पर हैं जैसे शो के लिए इंस्पिरेशन बना. दो पड़ोसियों की कहानी और उनकी मजेदार उलझनों ने दर्शकों को खूब हंसाया था. आज राकेश बेदी एक बार फिर धुरंधर: द रिवेंज के जरिए सुर्खियों में हैं और उनका किरदार लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

यह भी पढे़ं: सेट पर इलाज करने पहुंचे डॉक्टर को धुरंधर 2 में मिला रोल, सेल्फी ने बदल दी किस्मत

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola