सोढ़ना गांव में घर में सोये युवक पर चाकू से हमला, गंभीर

Updated at : 01 Mar 2025 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
सोढ़ना गांव में घर में सोये युवक पर चाकू से हमला, गंभीर

चाकंद थाना क्षेत्र के सोढ़ना गांव में घर में सोये हुए एक युवक पर कुछ अपराधियों द्वारा चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

बेलागंज. चाकंद थाना क्षेत्र के सोढ़ना गांव में घर में सोये हुए एक युवक पर कुछ अपराधियों द्वारा चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के संबंध में पिता ने अपने ही बेटे द्वारा हमला करने का आरोप लगाते हुए चाकंद थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना चाकंद थाना क्षेत्र के सोढ़ना गांव की है. जहां रिटायर पुलिस अफसर चंद्रदेव चौधरी के घर 26 फरवरी की देर रात तीन-चार की संख्या में रहे नकाबपोश अपराधी छत के सहारे घर में घुस गये और घर में सो रहे चंद्रदेव चौधरी के साढू के बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया. अपराधियों द्वारा किये गये हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. इसका इलाज मगध मेडिकल में कराया जा रहा है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. घटना के संबंध में चंद्रदेव चौधरी ने बताया कि बीते 26 फरवरी की आधी रात नकाबपोश अपराधियों ने घर में घुसकर मेरे साढू के पुत्र चंदन कुमार जो यहां रहकर पढ़ाई करता है उसे चाकू और कट्टे से मारकर लहूलुहान कर दिया. चिंताजनक हालत में चंदन का इलाज अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. उन्होंने बताया कि अपराधी उन्हें मारने के इरादे से यहां पहुंचे थे. जब वह घर में नहीं मिले तो चंदन को निशाना बनाया. उन्होंने घटना साजिश का आरोप अपने बड़े बेटे श्रवण कुमार चौधरी पर लगाया है. साथ ही उन्होंने इस घटना में अपने साले योगेंद्र चौधरी और आरोपित बेटे श्रवण चौधरी की सास को भी शामिल आरोपित बनाया है. वहीं घटना में आरोपित श्रवण कुमार चौधरी का कहना है कि पिता से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है. इसके लिए थाने व आलाधिकारी से शिकायत दर्ज भी करा चुका हूं. लेकिन, जमीन को लेकर माता-पिता को चोट नहीं पहुंचा सकता. बरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन