ePaper

रेलवे लाइन के किनारे से हटेंगे खटाल व झोंपड़ियां

Updated at : 13 May 2025 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
रेलवे लाइन के किनारे से हटेंगे खटाल व झोंपड़ियां

रेल पटरियों के किनारे झोंपड़ी व फुटपाथी दुकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू की जायेगी.

विज्ञापन

गया. रेल पटरियों के किनारे झोंपड़ी व फुटपाथी दुकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू की जायेगी. इसके लिए आरपीएफ की टीम ने मंगलवार को डोम टोली, वागेश्वरी गुमटी, धनिया बगिचा, खरखुरा, एफसीआइ गुमटी, ईश्वर चौधरी हॉल्ट, चाकंद गुमटी व गया-कोडरमा रेलखंड, गया-किऊल रेलखंड, गया-मानपुर रेलखंड, गया-डीडीयू रेलखंड व अन्य रेलखंडों पर जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान कानून के बारे में जानकारियां दी गयीं. साथ ही रेलवे ट्रैक पर बिना देखे पार न करने, ट्रैक पर मोबाइल का इस्तेमाल न करने, ट्रेन पर पत्थरबाजी न करने आदि के बारे में बताया गया. डीडीयू मंडल के सीनियर कमांडेंट जेथिन बी राज के निर्देश पर आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव के नेतृत्व में अभियान चलाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन