ePaper

दंपती व बच्चे को बंधक बनाकर 25 लाख रुपये के जेवरात की डकैती

Updated at : 19 Feb 2026 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
दंपती व बच्चे को बंधक बनाकर 25 लाख रुपये के जेवरात की डकैती

खिजरसराय में आधा दर्जन हथियार बंद नकाबपोशों ने दिया घटना को अंजाम

विज्ञापन

खिजरसराय में

आधा दर्जन हथियार बंद नकाबपोशों ने दिया घटना को अंजाम

हथियार के बल पर सभी को एक कमरे में बनाया बंधक, दी जान से मारने की धमकी

फोटो-गया-खिजरसराय-01- बिखरा पड़ा हुआ सामान प्रतिनिधि, खिजरसरायस्थानीय थाना क्षेत्र के रमनबिगहा गांव में आधा दर्जन नकाबपोश डकैतों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया. डकैत 25 लाख रुपये मूल के जेवरात समेत नकदी राशि लूट कर फरार हो गये. यह वारदात रमन बिगहा गांव के रवींद्र यादव के घर में हुई. रात 12:30 के आसपास घर के पिछवाड़े में लगे अमरूद के पेड़ के सहारे चोर अंदर प्रवेश कर गये. डकैतों ने रवींद्र यादव, उनकी पत्नी माधुरी देवी और पुत्र मधुसूदन कुमार को एक कमरे में लाकर बंद कर दिया. तीनों अलग-अलग कमरे में सोये थे. उसके बाद एक गोदरेज का लॉक तोड़कर जेवरात और नकदी 40000 रुपये निकाल लिये. पत्नी को धमकाकर दूसरी अलमारी का ताला खुलवाकर सामान लेकर मुख्य दरवाजे से चलते बने. डकैतों ने दंपती को पहले कब्जे में लेने के बाद हथियार का भय दिखाया और हल्ला करने पर जान मारने की धमकी दी. एक-एक कर सारी सामग्री निकाल लिये, तो वे बात कर रहे थे कि गुरुजी ने दो करोड़ की संपत्ति होने की बात कही थी. यहां तो सिर्फ 25 लाख का माल है.

थर्नेट और पिस्टल से लैस थे अपराधी

सभी डकैत थर्नेट और पिस्टन से लैस थे. रवींद्र यादव के अनुसार, उनमें किसी के पास मोबाइल नहीं था और नहीं वह चप्पल पहने थे. इससे प्रतीत होता है कि वह शातिराना अंदाज के डकैत थे. डकैतों के जाने के बाद रवींद्र यादव ने पहले गमछी से बंधे अपने हाथ को खोला और उसके बाद पुत्र के बंधे हाथ पैर को खोलकर गांव में हल्ला किया, तब तक डकैत गांव छोड़ चुके थे. इसके बाद मामले की सूचना स्थानीय थाना को दी गयी. खिजरसराय थाने से बिजली कुमारी और पुलिस बल के जवानों ने पहुंच कर जांच की. गया से एफएसएल और डॉग स्क्वायड ने भी घटनास्थल की स्थिति का आकलन किया. एफएसएल टीम ने नमूने भी एकत्र किये. डॉग एक मशीन के केबिन के पास जाकर रुक गया. नीमचक बथानी डीएसपी सुरेंद्र सिंह ने भी पहुंच कर मामले की जांच की है.

क्या-क्या सामान ले गये डकैत

घर से मंगलसूत्र दो, अंगूठी सात, नथिया एक, गला की हार दो, पायल 20 जोड़ी, सोना के कंगन दो, बाली चार, लॉकेट एक, लगभग डेढ़ सौ ग्राम सोना और डेढ़ केजी चांदी के जेवरात की डकैती हुई है. इस बाबत रवींद्र यादव ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. इस घटना के बाद खिजरसराय पुलिस के समक्ष चुनौती बन गयी है.

क्या कहते हैं डीएसपी

नीमचक बथानी डीएसपी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में 13 बिंदुओं पर जांच की जा रही है. बंधक बनाने की घटना में लोगों के बयान में विरोधाभास है. इस मामले का सूक्ष्म अनुसंधान किया जा रहा है.

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन