शेरघाटी में आपूर्ति अनुश्रवण समिति की हुई बैठक

Updated:
विज्ञापन
शेरघाटी में आपूर्ति अनुश्रवण समिति की हुई बैठक

पीडीएस व गैस आपूर्ति की समस्याओं पर सख्त निर्देश

विज्ञापन

पीडीएस व गैस आपूर्ति की समस्याओं पर सख्त निर्देश प्रतिनिधि, शेरघाटी. शेरघाटी अनुमंडल कार्यालय कक्ष में गुरुवार को अनुमंडल आपूर्ति अनुश्रवण समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता एसडीओ सह समिति अध्यक्ष मनीष कुमार ने की. इसमें जनवितरण प्रणाली पीडीएस एवं रसोई गैस आपूर्ति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई. जनप्रतिनिधियों ने पीडीएस के तहत खाद्यान्न उठाव व वितरण की समीक्षा के दौरान नये राशन कार्ड निर्गमन में देरी, पात्र लाभुकों को समय पर अनाज नहीं मिलने तथा कुछ दुकानों पर अनियमितता की शिकायतें उठायीं. उन्होंने प्रशासन से जरूरतमंदों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने की मांग की. रसोई गैस एजेंसियों की कार्यप्रणाली भी चर्चा के केंद्र में रही. सिलिंडर की समय पर आपूर्ति नहीं होने, बुकिंग के बाद डिलीवरी में देरी और ग्रामीण क्षेत्रों में गैस आपूर्ति बाधित रहने की समस्याएं प्रमुखता से रखी गयीं. एसडीओ मनीष कुमार ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी और पात्र लाभुकों को समय पर लाभ उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है. बैठक में गया सांसद प्रतिनिधि टुटु खान, विधायक प्रतिनिधि रमेश कुमार पासवान, गुरुआ विधायक प्रतिनिधि विनय प्रसाद, जिला पर्षद उपाध्यक्ष डॉ शीतल प्रसाद यादव, मुख्य पार्षद मथुरा प्रसाद यादव व सोनम कुमारी इमामगंज, बाराचट्टी प्रमुख कविता कुमारी, गुरुआ प्रमुख नीलम कुमारी, डोभी के जिला पर्षद सदस्य कामेश्वर सिंह यादव, भाकपा प्रतिनिधि राधेश्याम कुमार, राजद प्रखंड अध्यक्ष विनय कुमार मंडल तथा जेडीयू प्रतिनिधि प्रो. अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे.

विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन