जीटी रोड पर फिर लगने लगा जाम

Updated at : 17 Feb 2025 6:10 PM (IST)
विज्ञापन
जीटी रोड पर फिर लगने लगा जाम

गया न्यूज : फंसी रही एंबुलेंस, स्कूल की गाड़ियां व महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालु

विज्ञापन

गया न्यूज : फंसी रही एंबुलेंस, स्कूल की गाड़ियां व महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालु

आमस.

जीटी रोड पर आमस थाना क्षेत्र में एक बार फिर से जाम का नजारा देखने को मिल रहा है. सोमवार के दिन दोपहर से जाम की समस्या उत्पन्न हुई है और देर शाम तक जाम में हजारों वाहन के फंसे रहने की खबर है. बताया जाता है कि जाम में जीटी रोड पर वाहन रेंग रहे हैं. इस दौरान एंबुलेंस और कई स्कूलों के वाहन भी जाम में फंसे रहे. इसके अलावा महाकुंभ में जाने और लौटने वाले श्रद्धालुओं के सैकड़ों वाहन भी फंसे हुए हैं. आमस थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि सोमवार से मैट्रिक की परीक्षा शुरू हुई है. इसी कारण जीटी रोड जाम हो जा रहा है. उन्होंने बताया कि जाम को समाप्त कराने के लिए आमस पुलिस तैनात है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन