अगले महीने 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, शेयर बाजार में भी 10 दिन नहीं होगा कारोबार

Updated:
विज्ञापन

बैंक की सांकेतिक फोटो (Photo: Freepik)

April 2026 Bank Holidays: अप्रैल 2026 में त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश के कारण देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे. इसकी शुरुआत 1 अप्रैल को सालाना क्लोजिंग से होगी। इसके अलावा शेयर बाजार में भी 10 दिन कारोबार नहीं होगा.

विज्ञापन

April 2026 Bank Holidays: अप्रैल महीने की शुरुआत ही छुट्टी के साथ हो रही है. 1 अप्रैल को सालाना अकाउंट क्लोजिंग (Annual Closing) के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे. हालांकि इस दौरान डिजिटल ट्रांजैक्शन और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी, लेकिन ब्रांच जाकर किए जाने वाले ऑफलाइन काम नहीं हो पाएंगे.

अप्रैल 2026 की छुट्टियों की पूरी सूची

आरबीआई के अनुसार, 4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा विभिन्न क्षेत्रीय त्योहारों के कारण निम्नलिखित दिनों पर बैंक बंद रहेंगे.

तारीखबंद रहने का कारणकहाँ बंद रहेंगे
1 अप्रैलनए वित्त वर्ष की शुरुआतसभी जगह
2 अप्रैलपुण्य गुरुवारकेरल
3 अप्रैलगुड फ्राइडेसभी जगह
5 अप्रैलरविवारसभी जगह
11 अप्रैलदूसरा शनिवारसभी जगह
12 अप्रैलरविवारसभी जगह
14 अप्रैलडॉ. अंबेडकर जयंती / बैसाखी आदिसभी जगह
15 अप्रैलबंगाली नववर्ष / हिमाचल दिवस आदिअगरतला, गुवाहाटी, कोलकाता, शिमला आदि
16 अप्रैलबोहाग बिहूगुवाहाटी
19 अप्रैलरविवारसभी जगह
20 अप्रैलबसव जयंती / अक्षय तृतीयाबेंगलुरु
21 अप्रैलगरिया पूजाअगरतला
25 अप्रैलचौथा शनिवारसभी जगह
26 अप्रैलरविवारसभी जगह

ऑनलाइन बैंकिंग और ATM रहेंगे चालू

बैंकों की छुट्टियों का असर आपकी डिजिटल बैंकिंग सेवाओं पर नहीं पड़ेगा. आप चौबीसों घंटे निम्नलिखित सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं.

  • UPI और नेट बैंकिंग: पैसे भेजने या प्राप्त करने के लिए.
  • ATM सेवाएं: नकद निकासी और बैलेंस चेक के लिए.
  • मोबाइल ऐप: बिजली बिल भुगतान या अन्य बैंकिंग अनुरोधों के लिए.

शेयर बाजार में 10 दिन का ब्रेक

निवेशकों के लिए भी अप्रैल का महीना काफी सुस्त रहने वाला है. शेयर बाजार (NSE/BSE) में अप्रैल 2026 में कुल 10 दिन कारोबार नहीं होगा.

  • साप्ताहिक अवकाश: 8 दिन शनिवार और रविवार के कारण बाजार बंद रहेगा.
  • विशेष छुट्टियां: 3 अप्रैल (गुड फ्राइडे) और 14 अप्रैल (डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती) को भी ट्रेडिंग नहीं होगी.

ग्राहकों के लिए जरूरी सलाह

चूंकि 1 से 3 अप्रैल के बीच कई राज्यों में लगातार छुट्टियां हैं, इसलिए चेक क्लियरेंस या ड्राफ्ट बनवाने जैसे जरूरी काम आज ही निपटा लेना बेहतर होगा. खासकर 14 और 15 अप्रैल के दौरान भी लंबी छुट्टी का माहौल रहेगा, जो आपकी वित्तीय योजनाओं को प्रभावित कर सकता है.

Also Read: ईंधन संकट पर सरकार का दावा: 100% गैस सप्लाई और पर्याप्त तेल भंडार, अफवाहों पर न दें ध्यान

विज्ञापन
अभिषेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By अभिषेक पाण्डेय

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola