'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा खिजरसराय, आन-बान-शान से लहराया तिरंगा; बच्चों की प्रस्तुति ने मोहा सबका मन

Updated:
विज्ञापन

झडातोलन‌करते एस डी ओ केशव आनंद | Prabhat Khabar Network

खिजरसराय प्रखंड क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और असीम उत्साह के साथ मनाया गया. विभिन्न सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रध्वज फहराकर वीर शहीदों को याद किया गया. बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांधा.

विज्ञापन

Gaya Ji News: देशभक्ति और असीम उत्साह के जज्बे के साथ खिजरसराय प्रखंड क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस पूरे धूमधाम और गरिमा के साथ मनाया गया. झंडोत्तोलन से पूर्व सभी स्थानों पर सामूहिक रूप से 'वंदे मातरम्' का राष्ट्रगान किया गया. क्षेत्र के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं प्रमुख गैर-सरकारी प्रतिष्ठानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी गई. इस पावन अवसर पर उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और आजादी के लिए प्राण न्योछावर करने वाले अमर स्वतंत्रता सेनानियों के अमूल्य योगदान को शिद्दत से याद किया.

प्रशासनिक दफ्तरों और थानों में शान से लहराया तिरंगा

नीमचक बथानी अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ केशव आनंद ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जबकि डीएसपी कार्यालय में डीएसपी सुरेंद्र सिंह ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी. खिजरसराय प्रखंड कार्यालय में प्रमुख उर्मिला देवी तथा नवगठित नगर पंचायत कार्यालय में मुख्य पार्षद (अध्यक्ष) रिंकू देवी ने झंडोत्तोलन किया. वहीं प्रखंड बीवी राम जी कार्यालय में कार्यक्रम पदाधिकारी दीपेश एवं खिजरसराय थाना परिसर में प्रभारी थानाध्यक्ष गिरधर उपाध्याय द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया.

झडातोलन‌करते एस डी ओ केशव आनंद | Prabhat Khabar Network
झडातोलन‌करते एस डी ओ केशव आनंद | Prabhat Khabar Network

शिक्षण संस्थानों व अस्पतालों में भी हुआ ध्वजारोहण

स्वास्थ्य और शैक्षणिक संस्थानों में भी जश्न-ए-आजादी का उल्लास देखने को मिला. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. मीना राय, आदर्श मध्य विद्यालय खिजरसराय में ओम प्रकाश, यशवंत उच्च विद्यालय में प्रभारी लता सिन्हा, संत थॉमस इंग्लिश स्कूल में निदेशक जिजेश पी, प्रतिभा बाल विद्या मंदिर में राकेश कुमार ओझा तथा जज्बा संस्थान में निदेशक संतोष कुमार शर्मा ने झंडोत्तोलन किया.

स्कूली बच्चों की आकर्षक प्रस्तुति ने बांधा समां

नीमचक बथानी अनुमंडल कार्यालय परिसर में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान संत थॉमस इंग्लिश स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसे उपस्थित पदाधिकारियों व दर्शकों ने खूब सराहा.

Also Read: बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने फहराया तिरंगा, कहा- स्वतंत्रता आंदोलन त्याग, तपस्या और राष्ट्रभक्ति से भरा इतिहास


विज्ञापन
Amitabh Ranjan Khijarsaray

लेखक के बारे में

By Amitabh Ranjan Khijarsaray

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन