बंगाल से बोधगया काम करने आए युवक का घर में फंदे से लटका मिला शव, साथियों के लौटने पर हुआ खुलासा
गुमला में दुष्कर्मी तांत्रिक को फांसी की सजा.
बोधगया के वास्तु विहार में बंगाल से काम करने आए युवक का कमरे में फंदे से लटका शव मिला. चार साथियों के लौटने पर घटना का खुलासा हुआ. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
Bodh Gaya Labourer Found Dead : बोधगया थाना क्षेत्र के मस्तपुरा स्थित वास्तु विहार कॉलोनी में किराए पर एक फ्लैट में रह रहे पश्चिम बंगाल के एक मजदूर ने शुक्रवार की शाम को फांसी लगाकर जान दे दी. वह अपने चार दोस्तों के साथ किराए पर फ्लैट में रहता था.
इस संबंध में बोधगया थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उनके सहयोगी काम पर गए हुए थे. शाम को जब वे लौटे तो देखा कि दरवाजा बंद है. खिड़की से देखने पर पता चला कि उसने फांसी लगाकर जान दे दी है.
मृतक की पहचान और पृष्ठभूमि
फांसी लगाने वाले मजदूर की पहचान पुरुलिया के मान बाजार में रहने वाले 36 वर्षीय कार्तिक सरकार के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को बरामद कर उसके परिजनों को सूचित किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
थानाध्यक्ष ने बताया कि वास्तु विहार कॉलोनी के पास ही एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम करने के लिए यह सभी मजदूर यहां किराए पर कमरा लेकर रह रहे हैं.
घटना के दिन काम पर नहीं गया था मृतक
लेकिन, शुक्रवार को मृतक कार्तिक सरकार काम पर नहीं गया था. शाम को उसके दोस्तों के आने के बाद वह मृत पाया गया.
शव को अस्पताल भेजना और परिजनों को सूचना
उन्होंने बताया कि शव को बरामद कर मगध मेडिकल अस्पताल भेजा गया है. साथ ही, मृतक के परिजनों को भी इस बारे में सूचित किया गया है.
Also Read : गया जी जहरीली गैस से मौत मामले में बाकी दो शव भी कुएं से निकाले गए, मृतकों के परिवार को 4-4 लाख मुआवजा
उनके आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा. इस संबंध में फिलहाल परिजनों के आने के बाद उनकी शिकायत के आधार पर आगे की जांच शुरू की जाएगी.
क्षेत्र में बंगाल के मजदूरों की स्थिति और सनसनी
उल्लेखनीय है कि बोधगया क्षेत्र में निर्माणाधीन भवनों में काम करने के लिए बहुतायत की संख्या में पश्चिम बंगाल के पुरुलिया क्षेत्र के राजमिस्त्री, कारीगर और मजदूर रहते हैं. घटना के बाद वास्तु विहार कॉलोनी में सनसनी फैल गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








