चलती अमृत भारत एक्सप्रेस से उतरने की कोशिश पड़ी भारी, गया जंक्शन पर महिला घायल

Updated:
विज्ञापन

घायल महिला का इलाज करते रेलवे चिकित्सक

गया रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में एक महिला घायल हो गई. आरपीएफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई कर महिला को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की और आगे के इलाज के लिए अस्पताल रेफर किया.

विज्ञापन

Gaya Railway Station Accident : गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक के दिल्ली छोर पर शुक्रवार को चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक महिला घायल हो गई. घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई.

आरपीएफ टीम और कर्मचारियों की तत्परता

आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि गाड़ियों के सुरक्षित परिचालन के दौरान प्लेटफार्म ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षी जीएन राय ने सूचना दी कि 13435 मालदा टाउन-गोमती नगर अमृत भारत एक्सप्रेस से चलती हालत में उतरने के प्रयास में एक महिला के पैर में चोट लग गई है.

Also Read : गया जी जहरीली गैस से मौत मामले में बाकी दो शव भी कुएं से निकाले गए, मृतकों के परिवार को 4-4 लाख मुआवजा

सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक अजय तिग्गा, सहायक उपनिरीक्षक अक्षयवर सिंह सहित आरपीएफ जवान मौके पर पहुंचे.

चिकित्सीय सहायता और अस्पताल रेफर

आरपीएफ ने तत्काल ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर को घटना की जानकारी दी. इसके बाद रेलवे चिकित्सक ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला का प्राथमिक उपचार किया. चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उसे मगध मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया.

महिला की स्थिति और पहचान का प्रयास

महिला की उम्र करीब 25 से 26 वर्ष बताई गई है. उसके पास यात्रा टिकट, कोई पहचान पत्र या सामान नहीं मिला. पूछताछ के दौरान वह अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर भी नहीं बता सकीं. प्रथम दृष्टया महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ और भिखारी प्रतीत हो रही है.

Also Read : BSNL का 2399 रुपये वाला प्लान क्यों है खास? रिचार्ज कराने से पहले जान लें नया फायदा

पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई

महिला की पहचान और परिजनों के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है. जानकारी मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन