गया जी जहरीली गैस से मौत मामले में बाकी दो शव भी कुएं से निकाले गए, मृतकों के परिवार को 4-4 लाख मुआवजा

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण और रेस्क्यू में जुटे पुलिसकर्मी

गया जी के डोभी प्रखंड में कुएं में बोरिंग करते समय जहरीली गैस का रिसाव होने से पिता-पुत्र समेत चार लोगों की दुखद मौत हो गई. घटना के बाद प्रशासन ने प्रभावित परिवारों के लिए 4-4 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है.

विज्ञापन

Gaya Ji Well Accident Rescue :गया जी के डोभी प्रखंड के नावाडीह पंचायत के गढ़ करमौनी गांव में शुक्रवार सुबह कुएं के अंदर किए गए बोरिंग में पाइप डालने के दौरान जहरीली गैस से चार लोगों की जान चली गई. स्थानीय उपमुखिया शंकर यादव व प्रत्यक्षदर्शी मिथलेश यादव ने बताया कि 40 वर्षीय विजय चौधरी अपने बड़े बेटे 22 वर्षीय विकास चौधरी के साथ सिंचाई के लिए कुएं के अंदर किए गए बोरिंग में सक्शन पाइप डालने के लिए कुएं पर गए थे.

रोते-बिलखते परिजन | प्रभात खबर
रोते-बिलखते परिजन | प्रभात खबर

कुएं के अंदर जाने के दौरान विजय चौधरी सीढ़ी पर से ही चक्कर खाकर कुएं में गिर गए. उन्हें बचाने के लिए चमारी मांझी और दिलचंद मांझी भी अंदर गए तो तीनों बेहोश हो गए.

View on Instagram

विकास चौधरी ने तीनों को बचाने के लिए कुएं में छलांग लगा दी, परंतु कोई भी बाहर नहीं निकल पाया और चारों कुएं में ही बेहोश हो गए.

ग्रामीणों की मदद और रेस्क्यू अभियान

ग्रामीणों ने शोर मचाया तो खेतों में काम कर रहे आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े, परंतु जहरीली गैस के कारण किसी ने सीधे कुएं में उतरने की हिम्मत नहीं की.

जिस कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हुई, वहां लगी सीढ़ी
जिस कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हुई, वहां लगी सीढ़ी

गांव के लोगों ने रस्सी की मदद से किसी तरह विजय चौधरी को बाहर निकाला, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर डोभी पुलिस व अग्निशमन दल अभिषेक कुमार के नेतृत्व में पहुंचे.

View on Instagram

अग्निशमन कर्मियों ने ऑक्सीजन मास्क व सिलेंडर के साथ उतरकर किसी तरह दिलचंद मांझी को बचाया, लेकिन रेस्क्यू के दौरान अग्नि प्रधान अजित कुमार भी बेहोश हो गए, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया.

SDRF की टीम ने शवों को निकाला

बाद में एसडीआरएफ की टीम आई और हुक की मदद से लगभग आधे घंटे में 28 वर्षीय चमारी मांझी और विकास चौधरी के शवों को बाहर निकाला.

कुएं के पास मौजूद पुलिस और अग्निशमन कर्मी
कुएं के पास मौजूद पुलिस और अग्निशमन कर्मी

चारों शवों की जांच-पड़ताल कर और पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया.

जनप्रतिनिधियों का दौरा और परिजनों को सांत्वना

इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर विधायक उदय कुमार व पूर्व मंत्री डॉ. विनोद प्रसाद यादव पहुंचे और परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी.

घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़
घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़

Also Read : गया जी में जहरीली गैस से पिता-पुत्र समेत चार की मौत, कुएं में मोटर ठीक करने उतरे थे, बचाने पहुंचा फायर ब्रिगेड कर्मी भी बेहोश

प्रशासन द्वारा मुआवजे का एलान

डोभी बीडीओ लक्ष्मण कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पारिवारिक सहायता के तहत प्रत्येक परिवार को 20-20 हजार रुपये तुरंत दिए जाएंगे और आपदा प्रबंधन के तहत चार-चार लाख रुपये की मांग सरकार को भेजी जाएगी.


विज्ञापन
Omkar Sinha Dobhi

लेखक के बारे में

By Omkar Sinha Dobhi

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन