गया जी : गुरुआ में लूटकांड के आरोपी समेत चार गिरफ्तार, शराब कारोबारी और दो वारंटी भी पकड़े गए
गुरुआ थाना | Prabhat Khabar Network
गया जी के गुरुआ में पुलिस ने विभिन्न मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए लूटकांड के आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक अवैध शराब कारोबारी और दो न्यायालय वारंटी भी शामिल हैं।
Gaya Ji News : लूटकांड मामले में गुरुआ पुलिस ने बनाही गांव में छापेमारी कर गोपाल मल्लाह को गिरफ्तार किया है. पुलिस उसे हिरासत में लेकर लूटकांड से जुड़े मामले में पूछताछ कर रही है.
अवैध शराब कारोबारी की गिरफ्तारी
इसके अलावा पुलिस ने जयनगर गांव से अवैध शराब के कारोबारी लालबिहारी मांझी को गिरफ्तार किया है.
न्यायालय के वारंटियों की धरपकड़
वहीं, पिरवां गांव से न्यायालय के वारंटी रामाशिष यादव एवं अशोक कुमार मांझी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया.
न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर सभी आरोपी जेल भेजे गए
सभी आरोपितों से आवश्यक पूछताछ एवं जांच-पड़ताल की गई. इसके बाद शुक्रवार को न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर रामाशिष यादव एवं अशोक कुमार मांझी समेत गिरफ्तार आरोपितों को जेल भेज दिया गया.
Also Read : बोधगया की IAS कॉलोनी में 5 चोरों ने घर को बनाया निशाना, शिक्षक के घर से 5 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े
थानाध्यक्ष का बयान और पुलिस कार्रवाई
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है.
थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि विभिन्न मामलों में पुलिस लगातार छापेमारी कर आरोपितों की गिरफ्तारी कर रही है. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार लोगों के संबंध में आवश्यक जांच-पड़ताल की जा रही है तथा पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








