गया जंक्शन पर 15 अगस्त से पहले बढ़ी सुरक्षा, RPF ने गया-हावड़ा एक्सप्रेस में चलाया विशेष चेकिंग अभियान

Updated:
विज्ञापन

फ्लैग मार्च करते हुए सहायक सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ इंस्पेक्टर व अन्य | Prabhat Khabar Network

स्वतंत्रता दिवस को लेकर गया जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. आरपीएफ ने ट्रेनों में विशेष निगरानी और चेकिंग अभियान चलाया है. यात्रियों को सुरक्षा संबंधी सावधानियां बरतने की अपील की गई है.

विज्ञापन

Gaya Junction Security Check : स्वतंत्रता दिवस को लेकर गया जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. किसी भी तरह की सुरक्षा चूक को रोकने के लिए आरपीएफ ने स्टेशन परिसर और ट्रेनों में विशेष निगरानी शुरू कर दी है. सुरक्षा के मद्देनजर चुनिंदा जवानों को भी तैनात किया गया है.

सहायक सुरक्षा आयुक्त के पर्यवेक्षण में चेकिंग अभियान

वहीं दूसरी तरफ शुक्रवार को सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में आरपीएफ अधिकारियों और जवानों ने विशेष चेकिंग व जागरूकता अभियान चलाया. अभियान के दौरान प्लेटफार्म संख्या एक-सी पर पहुंची 13024 गया-हावड़ा एक्सप्रेस की जांच की गई.

ट्रेनों की तलाशी और अनधिकृत यात्रियों पर कार्रवाई

जवानों ने ट्रेन के महिला कोच, दिव्यांग कोच और वातानुकूलित कोच की तलाशी ली. अनधिकृत रूप से यात्रा करते पाए गए लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई.

यात्रियों को सुरक्षा संबंधी सावधानियां

आरपीएफ ने यात्रियों को उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने और महिला और दिव्यांग कोच में अनधिकृत रूप से प्रवेश नहीं करने की अपील की. यात्रियों को सफर के दौरान किसी अपरिचित व्यक्ति से खाद्य पदार्थ या पेय नहीं लेने के प्रति भी जागरूक किया गया.

आरपीएफ इंस्पेक्टर का बयान और निर्देश

आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि 15 अगस्त को देखते हुए स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है. संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नजर आने पर यात्रियों से तत्काल रेलकर्मी, आरपीएफ या जीआरपी को सूचना देने की अपील की गई है. स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म और ट्रेनों में निगरानी लगातार जारी रहेगी.


विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन