बोधगया : महाबोधि मंदिर के बाहर BMP जवानों और बिहार पुलिसकर्मी में मारपीट, श्रद्धालुओं में मची अफरातफरी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

महाबोधि मंदिर के प्रवेश द्वार पर शुक्रवार सुबह BMP के दो जवान और बिहार पुलिस के एक जवान के बीच जमकर मारपीट हुई. इस घटना से मंदिर परिसर में मौजूद देशी-विदेशी श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई और अफरातफरी का माहौल बन गया.

विज्ञापन

BMP Bihar Police Fight : महाबोधि मंदिर के प्रवेश वाले क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह उस वक्त अफरातफरी का माहौल कायम हो गया जब बीएमपी के दो जवान व बिहार पुलिस के एक जवान के बीच जमकर लात-घूंसे व बेल्ट से मारपीट शुरू हो गई.

विज्ञापन

देखते ही देखते यहां देशी-विदेशी श्रद्धालुओं के बीच भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई, जबकि स्थानीय लोगों ने मारपीट में बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया.

बाइक हटाने को लेकर हुआ विवाद

दरअसल, झंडोत्तोलन को लेकर पुलिस के जवान साफ-सफाई और चबूतरे की रंगाई-पुताई कर रहे थे. इसी दौरान वहां बीएमपी के दो जवानों की बाइक खड़ी थी. बाइक हटाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद और फिर मारपीट में बदल गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झड़प की स्थिति

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बीएमपी के दो जवानों के होने के कारण बिहार पुलिस के एक जवान पर वे भारी पड़ गए. इसकी सूचना पर बोधगया थाने की पुलिस भी पहुंच गई.

Also Read : गया जी जहरीली गैस से मौत मामले में बाकी दो शव भी कुएं से निकाले गए, मृतकों के परिवार को 4-4 लाख मुआवजा

डीएसपी का बयान और दोनों पक्षों में सुलह

इस संबंध में बीएमपी तीन के डीएसपी ने बताया कि छोटी बात पर जवानों में भिड़ंत हो गई. दोनों पक्षों में सुलह करा दी गई.

मंदिर सुरक्षा प्रभारी इंद्रजीत कुमार ने बताया कि महाबोधि मंदिर की सुरक्षा में तैनात बीएमपी जवान को दो दिन पहले बाइक हटाने के लिए कहा गया था. शुक्रवार सुबह बिहार पुलिस के जवान झंडोत्तोलन स्थल पर रंग-रोगन करने पहुंचे.

इसी दौरान बाइक हटाने को लेकर बीएमपी जवानों और बिहार पुलिस के जवान के बीच बहस हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. बाद में दोनों पक्षों के बीच सुलह कराई गई.

श्रद्धालुओं और सैलानियों पर प्रभाव

हालांकि, इस तरह की घटना से मौके पर मौजूद देशी-विदेशी श्रद्धालुओं व सैलानियों के बीच अच्छा संदेश नहीं गया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन