गया के गांधी मैदान में प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किया ध्वजारोहण, विकसित बिहार के निर्माण का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन

ध्वजारोहण करते मंत्री विजय सिन्हा

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गया के ऐतिहासिक गांधी मैदान में जिला प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने ध्वजारोहण कर जिलेवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने विकसित बिहार के निर्माण का संकल्प लिया.

विज्ञापन

Independence Day Vijay Kumar Sinha: (संजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गया जिले के ऐतिहासिक गांधी मैदान में जिला प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने ध्वजारोहण किया. इस दौरान उन्होंने जिलेवासियों और बिहारवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं.

विज्ञापन

विकसित भारत और बिहार के निर्माण का आह्वान

मीडिया से बातचीत में विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आजादी के शताब्दी वर्ष की ओर बढ़ता भारत मां भारती के संतानों के लिए नए अवसरों का समय है. उन्होंने कहा कि विकसित भारत और विकसित बिहार के निर्माण के लिए चरित्र निर्माण, सकारात्मक ऊर्जा और सामाजिक विकारों से मुक्ति जरूरी है. उन्होंने कहा कि बिहार को विकसित, समृद्ध और गौरवशाली बनाने का संकल्प हर बिहारी को लेना चाहिए.

गया विकास के नए आयाम तय करेगा

गया के विकास को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि गया हमारी सांस्कृतिक विरासत की धरती है. यह ज्ञान और मोक्ष की भूमि रही है और आने वाले समय में विकास के नए आयाम तय करेगी. उन्होंने कहा कि गया की धरती बिहार को गौरवान्वित करने वाला नया इतिहास रचेगी.

स्टेडियम को विरासत के प्रतीक के रूप में देखने की बात

गांधी मैदान स्थित स्टेडियम के जर्जर स्वरूप को लेकर पूछे गए सवाल पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इसे खंडहर नहीं, बल्कि विरासत के प्रतीक के रूप में देखना चाहिए. उन्होंने कहा कि ऐसी विरासतों को संरक्षित करना और आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है.

अधिकारी और गणमान्य लोग रहे मौजूद

ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान मगध प्रमंडलीय आयुक्त, आईजी, वरीय पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी, नगर आयुक्त समेत कई वरीय अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन