आइएमसी गया को केंद्र की ओर से मिली पर्यावरणीय मंजूरी

Updated at : 30 Mar 2025 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
आइएमसी गया को केंद्र की ओर से मिली पर्यावरणीय मंजूरी

अमृतसर कोलकाता औद्योगिक गलियारा (एकेआइसी) के तहत आइएमसी गया को केंद्र ने पर्यावरणीय मंजूरी दे दी है. साथ ही इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है.

विज्ञापन

पटना/गया. अमृतसर कोलकाता औद्योगिक गलियारा (एकेआइसी) के तहत आइएमसी गया को केंद्र ने पर्यावरणीय मंजूरी दे दी है. साथ ही इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है. इस परियोजना के तहत 13 राजस्व गांवों में 1670.22 एकड़ (675.93 हेक्टेयर) क्षेत्र में एक एकीकृत विनिर्माण क्लस्टर (आइएमसी), गया स्थापित करने का प्रस्ताव है. जिले के अंतर्गत शेरघाटी अनुमंडल के डोभी प्रखंड में राजस्व गांव गम्हरिया, किशोरिया, गांगी, मंगरुचक, बैरिया, लेम्बोगरा, गाजीचक, खरांटी, सुगासोत, मसौंधा, बभवनदेव, बनवासी और इनवोरवा इसमें शामिल हैं. आइएमसी गया के प्रोजेक्ट को धरातल पर लाने की जिम्मेदारी बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड को दी गयी है. यह एजेंसी स्पेशल परपज व्हीकल के रूप में काम करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन