Gaya News : चंदौती में आरपीएफ जवान के घर में भीषण चोरी, केस दर्ज

Updated at : 10 Feb 2025 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : चंदौती में आरपीएफ जवान के घर में भीषण चोरी, केस दर्ज

Gaya News : शहर के साथ-साथ आसपास के इलाके में बंद घरों व प्रतिष्ठानों में चोरी करनेवाले गिरोह से जुड़े अपराधियों ने चंदौती थाना इलाके में आरपीएफ जवान चंदन कुमार के घर में चोरी की.

विज्ञापन

गया. शहर के साथ-साथ आसपास के इलाके में बंद घरों व प्रतिष्ठानों में चोरी करनेवाले गिरोह से जुड़े अपराधियों ने चंदौती थाना इलाके में आरपीएफ जवान चंदन कुमार के घर के साथ-साथ गोदाम व अन्य घरों का ताला तोड़ कर भीषण चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में सोमवार को आरपीएफ जवान के भाई राजीव रंजन कुमार ने बताया कि वह मूल रूप से औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाने के मल्हारा गांव के रहनेवाले हैं. उनका चंदौती मोड़ के पास दुकान है. वहीं, उनका भाई चंदन कुमार कोलकाता के सियालदह में आरपीएफ में बम स्क्वाड में तैनात है. वह चंदौती थाना क्षेत्र के भगवानुपर-यमुने में अपना नया घर बनाये हुए हैं. वहां उनकी पत्नी जुगिता देवी रहती हैं. लेकिन, युगिता के मायके टनकुप्पा थाने के ददरेजी गांव में भूमि-पूजन समारोह था. इस कारण वह अपना घर बंद कर मायके चली थी. इसी का फायदा चोरों ने उठाया और उनके भाई के घर में लगे ताला को तोड़ कर करीब 35 हजार रुपये नकदी, करीब ढाई लाख रुपये का सोने का हार सहित करीब सात लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात व अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली. उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी होने पर अपने भाई के घर पर गये तो पता चला कि उस इलाके में स्थित एक गोदाम व एक और घर का ताला तोड़ कर चोरों ने चोरी किया है. उस इलाके में हरेक महीने चोरी की घटना हो रही है. इधर, पीड़ित राजीव रंजन कुमार ने अपने भाई के घर में हुई चोरी के मामले में चंदौती थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. वहीं, चंदौती थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन