गया जी : शेरघाटी में अज्ञात वाहन की टक्कर से 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Updated:
विज्ञापन
गोपालपुर नहर के पास सड़क हादसे में अधेड़ की मौत, जांच में जुटी पुलिस

गया जी के शेरघाटी प्रखंड में एक दुखद सड़क हादसा हुआ, जिसमें 48 वर्षीय गनौरी मांझी की जान चली गई. अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

विज्ञापन

गया जी के शेरघाटी प्रखंड के गोपालपुर नहर के समीप रविवार को हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान जलसार टोला, नौकाडीह निवासी 48 वर्षीय गनौरी मांझी के रूप में हुई है.

घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और इसकी सूचना शेरघाटी थाना पुलिस को दी गई. परिजनों के अनुसार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से यह घटना हुई है.

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया भेज दिया गया.

अज्ञात वाहन की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है. हादसे में शामिल वाहन की पहचान करने और चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल है. शेरघाटी थाना पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. साथ ही दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर दोषी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : गया में आधी रात पेंट दुकान में लगी आग, 40 साल पुरानी दुकान धू-धू कर जली


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन