मांडर बाजार में विहंगम योग शिविर, सत्संग से गूंजा आध्यात्मिक माहौल

Updated:
विज्ञापन
gaya news

सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग शिविर

Gayaji News: डुमरिया के मांडर बाजार में विहंगम योग शिविर व सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में योग, ध्यान और सत्संग के माध्यम से आध्यात्मिक जीवन व मानसिक शांति का संदेश दिया गया

विज्ञापन

Gayaji News(मनोज मिश्रा): डुमरिया प्रखंड के मांडर बाजार में गुरुवार को सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग शिविर, प्रवचन एवं सत्संग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गुरु भाई-बहनों ने भाग लेकर आध्यात्मिक ज्ञान और योग साधना का लाभ उठाया. आयोजन के दौरान मधुमती आश्रम से पहुंचे उपदेशकों एवं गुरु भाइयों ने विहंगम योग, सत्यसंग और आध्यात्मिक जीवन के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला.

विहंगम योग मानव जीवन को सकारात्मक दिशा देता है

मधुमती आश्रम से आए विहंगम योग के मंत्री इंजीनियर रामचंद्र सिंह ने कहा कि विहंगम योग मानव जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है और मानसिक शांति के साथ आत्मिक विकास का मार्ग दिखाता है. वहीं पूर्व सचिव राजेंद्र प्रसाद ने सत्संग के महत्व को बताते हुए कहा कि सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलकर ही समाज में सुख-शांति स्थापित की जा सकती है.

आध्यात्मिक साधना अपनाने की प्रेरणा दी

कार्यक्रम में सचिव गिरेन्द्र सिंह और संयोजक सह उपदेशक अवधेश सिंह ने भी प्रवचन देते हुए लोगों को नियमित योग, ध्यान एवं आध्यात्मिक साधना अपनाने की प्रेरणा दी. उन्होंने कहा कि विहंगम योग केवल साधना नहीं, बल्कि जीवन को अनुशासित और संस्कारित बनाने का माध्यम है.

इस कार्यक्रम का आयोजन मांडर निवासी गुरु भाई सरजू प्रसाद द्वारा किया गया. कार्यक्रम का संचालन उपेंद्र प्रसाद ने किया. मौके पर जिला प्रचारक सेना से सेवानिवृत्त जवान अरुण कुमार, डुमरिया प्रखंड प्रचारक राजू साव, ड़ॉ राजेश कुमार , दुग्गी देवी, कम्पू कुमारी, शीला कुमारी और विभा कुमारी सहित काफी संख्या में गुरु भाई और बहन उपस्थित रहे. सत्संग के दौरान भक्ति गीत और आध्यात्मिक प्रवचनों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा.

Also Read: किलनी गांव में झोपड़ी में आग, दो भैंसों की मौत से मचा हड़कंप

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन