किलनी गांव में झोपड़ी में आग, दो भैंसों की मौत से मचा हड़कंप
Published by : Suryakant Kumar Updated At : 21 May 2026 4:18 PM
झोपड़ी में आग लगने के बाद पीड़िता
Kaimur News: कैमूर के किलनी गांव में झोपड़ी में आग लगने से दो भैंसों की मौत हो गई, जबकि बाइक और दो साइकिल जलकर राख हो गईं. पीड़ित परिवार को प्रशासन ने मुआवजे का आश्वासन दिया है.
Kaimur News(बिरजू प्रसाद): चांद प्रखंड अंतर्गत किलनी गांव में गुरुवार को एक झोपड़ी में अचानक आग लग जाने से उसमें बंधी दो भैंस झुलस कर मर गई और उसमें रखी गई एक बाइक और दो साईकिल भी जलकर खाक हो गई. आग लगने की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश करने लगे, लेकिन दोनों भैंस लोहे की जंजीर से बंधी हुई थी जिसके चलते भैंस को नहीं खोला जा सका और अंतत दोनों झुलस कर मर गई. आग लगने वाला घर किलनी गांव के मंजू कुंवर पति स्वर्गीय सन्तु शाह का बताया जाता है.
भैंस ही आय का स्रोत
भैंस से दूध बेचकर मंजू कुंवर अपना भरण पोषण कर रही थी. लेकिन अचानक आग लग जाने से उनके आमदनी का सहारा ही छिन गया और वह फूट-फूट का रो रही थी. मौके पर पहुंचे पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि गोरख गुप्ता और चांद पैक्स अध्यक्ष धनंजय सिंह ने उन्हें हर संभव सरकारी सहयोग का आश्वासन दिया. अंचल अधिकारी चंद सतीश कुमार गुप्ता ने घटना की सूचना मिलते ही कर्मचारी को भेज कर मामले का सत्यापन कराया और कहा कि आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा.
Also Read: बक्सर में करंट लगने से मजदूर की मौत, परिजनों में कोहराम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










