Gaya News : दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

Updated at : 02 Nov 2024 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

Gaya News : जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र की बरमा पंचायत के रामाबिगहा गांव में शुक्रवार की रात एक 28 वर्षीय महिला से घर में घुसकर दुष्कर्म और फिर उसकी गला दबा कर हत्या कर देने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

गुरुआ (गया). जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र की बरमा पंचायत के रामाबिगहा गांव में शुक्रवार की रात एक 28 वर्षीय महिला से घर में घुसकर दुष्कर्म और फिर उसकी गला दबा कर हत्या कर देने का मामला सामने आया है. इस मामले में महिला की सास के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए गांव के ही एक युवक पप्पू कुमार को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपित को जांच के लिए गया स्थित एएनएमएमसीएच भेज दिया है. इधर घटना को लेकर गांव के लोगों ने आक्रोश जताया, हालांकि मौके पर शेरघाटी डीएसपी शैलेंद्र सिंह व थानाध्यक्ष मो सरफराज इमाम समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने दल-बल के साथ पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. जानकारी के अनुसार, आरोपित छत के सहारे में घर में घुसा और घटना को अंजाम दिया. इस दौरान महिला ने जमकर विरोध भी किया और काफी चिल्ला भी रही थी, लेकिन आसपास के लोग तत्काल कुछ नहीं समझ सके. बाद में उसकी मौत की सूचना मिली और पुलिस को बुलाया गया. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपित को अरेस्ट किया. ग्रामीणों ने बताया कि महिला का पति जीविकोपार्जन के लिए हरियाणा में रहकर काम रहता है, यहां वह घर में अकेले रहती थी और उसके बच्चे नहीं थे. थानाध्यक्ष मो सरफराज इमाम ने बताया कि महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने पर विरोध किया, जिससे उसकी हत्या कर दी गयी. मृतका की सास के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, उसकी जांच करवायी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन