Gaya News : तबीयत खराब होने से दो लोगों की मौत, ठंड की चपेट में आने की आशंका

Gaya News : प्रखंड में अलग-अलग जगहों पर दो लोगों की मौत हो गयी. दोनों के परिजनों ने बताया कि शनिवार से ठंड बढ़ने के कारण आशंका है कि दोनों की ठंड की चपेट में आने से मौत हो गयी हो.
फतेहपुर. प्रखंड में अलग-अलग जगहों पर दो लोगों की मौत हो गयी. नगर पंचायत फतेहपुर के वार्ड नंबर आठ निवासी 48 वर्षीय कुलदीप यादव घरेलू काम कर रहे थे. इसी दौरान बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े. परिजनों द्वारा उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया. वहीं दूसरी ओर भारे पंचायत के ढुब्बा में 13 वर्षीय राहुल को शनिवार की देर रात अचानक उल्टी होने लगी. वहीं तबीयत बिगड़ती देख परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराने के लिए लाने के दौरान रास्ते में मौत हो गयी. दोनों के परिजनों ने बताया कि शनिवार से ठंड बढ़ने के कारण आशंका है कि दोनों की ठंड की चपेट में आने से मौत हो गयी हो.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










