गया जी के भुरहा नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त, हजारों श्रद्धालु और ग्रामीण जान जोखिम में डालकर कर रहे आवागमन

Updated:
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त रेलिंग

Bhurha River Bridge Damaged : गया जी के गुरुआ प्रखंड के भुरहा में नदी पर बना पुल गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है. पुल की जर्जर स्थिति यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए बड़े खतरे का सबब बन गई है, जिससे तत्काल मरम्मत की मांग की जा रही है.

विज्ञापन

Bhurha River Bridge Damaged : गया जी के गुरुआ प्रखंड के प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटन स्थल भुरहा में नदी पर बना पुल इन दिनों क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है. पुल के रेलिंग में कई हिस्सों में दरारें और क्षति दिखाई दे रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बड़े हादसे की आशंका

इसके बावजूद प्रतिदिन इस पुल से हजारों की संख्या में छोटी-बड़ी गाड़ियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों का आवागमन होता है. ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है.

Bhurha River Bridge Damaged : दूर-दराज से आते हैं कई श्रद्धालु

स्थानीय लोगों का कहना है कि भुरहा धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल है, जहां प्रतिदिन दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचते है. पुल की जर्जर स्थिति के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बरसात के मौसम में यह खतरा और भी बढ़ गया है.

पुल की मरम्मत कराने की मांग

भुरहा समिति के सदस्यों और ग्रामीणों ने प्रशासन से अविलंब पुल की तकनीकी जांच कराकर मरम्मत कराने की मांग की है. उनका कहना है कि यदि समय रहते पुल की मरम्मत नहीं कराई गई, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. लोगों ने जनहित को देखते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की है.

Also Read : गया जी में ई-रिक्शा चालक रातों रात बना अरबपति, खाते में दिखे 759 करोड़ रुपये, बैंक ने लेनदेन पर लगाई रोक


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन