ePaper

Gaya News : आपदा को लेकर अधिकारियों के साथ रेल पुलिस को प्रशिक्षण

Updated at : 07 May 2025 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : आपदा को लेकर अधिकारियों के साथ रेल पुलिस को प्रशिक्षण

Gaya News : राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम ने पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ रेलवे अधिकारियों को आपदा से बचाव का प्रशिक्षण दिया.

विज्ञापन

गया़ राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम ने पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ रेलवे अधिकारियों को आपदा से बचाव का प्रशिक्षण दिया. इस प्रशिक्षण के दौरान बताया गया है कि पुलिस अधिकारियों को आपदा की स्थिति में प्रभावी ढंग से काम करने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तैयार करना है. प्रशिक्षण में पुलिस अधिकारियों को आपदा से बचाव के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी गयी. जैसे कि आपदा की स्थिति में संचार व्यवस्था, यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और आपदा के बाद की कार्रवाई की जा सके. इसके अलावा, पुलिस अधिकारियों को आपदा से बचाव के लिए आवश्यक उपकरणों और तकनीकों का भी प्रशिक्षण दिया गया. इस प्रशिक्षण से पुलिस अधिकारी आपदा की स्थिति में अधिक प्रभावी ढंग से काम कर सकेंगे और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकेंगे. गया रेलवे स्टेशन पर पुलिस अधिकारियों को दिया गया यह प्रशिक्षण सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और आपदा की स्थिति में प्रभावी ढंग से काम करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है. आपदा के बचाव के लिए आपदा प्रबंधन की तैयारी को मजबूत करना और समन्वय स्थापित करना है. इस मौके पर एनडीआरएफ असिस्टेंट कमांडेंट गुटनमणि मिश्रा, आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट हरमंगत सिंह, स्टेशन प्रबंधक विनोद कुमार सिंह, आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव, रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह व डीडीयू के सीनियर अधिकारियों के साथ-साथ रेल कर्मचारी शामिल थे.

आज होगी गया जंक्शन पर मॉकड्रिल

गया रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को डीडीयू मंडल के सीनियर अधिकारियों के नेतृत्व में मॉकड्रिल किया जायेगा. रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न स्थानों पर आपदा से निबटने के लिए मॉकड्रिल की जायेगी. इस मॉक ड्रिल में आपात स्थिति से निबटने के लिए जागरूकता ड्रिल आयोजित किया गया और लोगों को प्रशिक्षण दिया गया कि हमले जैसी स्थिति में कैसे बचाव करना है और खुद को सुरक्षित रखना है. हमले जैसी स्थिति में कैसे बचाव करना है और खुद को सुरक्षित रखना है, विषम परिस्थितियों में कैसे संयम बनाए रखना है, आपात स्थिति में कैसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचना है, खुद के साथ-साथ परिवार की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करनी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन