Gaya News : पुरुषोत्तम एक्सप्रेस सहित तीन पैसेंजर ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान

Updated at : 23 Feb 2025 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : पुरुषोत्तम एक्सप्रेस सहित तीन पैसेंजर ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान

Gaya News : एक तो महाकुंभ मेला को लेकर लगातार भीड़ बढ़ रही है. वहीं दूसरी तरफ गया-डीडीयू रेलखंड स्थित कष्ठा रेलवे स्टेशन के पास यार्ड रिमॉडलिंग का काम शुरू है.

विज्ञापन

गया. एक तो महाकुंभ मेला को लेकर लगातार भीड़ बढ़ रही है. वहीं दूसरी तरफ गया-डीडीयू रेलखंड स्थित कष्ठा रेलवे स्टेशन के पास यार्ड रिमॉडलिंग का काम शुरू होने को लेकर रविवार को पुरुषोत्तम एक्सप्रेस सहित तीन पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया. वहीं कुछ ट्रेनों का परिचालन देर से किया गया. इस संबंध में इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों की टीम ने बताया कि यार्ड रिमॉडलिंग का काम लगातार चल रहा है. इस कारण अलग-अलग तिथियों में अलग-अलग ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है. वहीं गया-हावड़ा एक्सप्रेस 20 मिनट, तो महाबोधि एक्सप्रेस ट्रेन एक घंटा 53 मिनट देर से चल रही है. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कष्ठा रेलवे स्टेशन परयार्ड रिमॉडलिंग का काम खत्म होने के बाद ट्रेनों का परिचालन सामान्य रूप से होगा. वहीं गाड़ी संख्या 63254 व 63250 गया-पटना पैसेंजर ट्रेन गया से बजाय चाकंद रेलवे स्टेशन से खुल रही है.

इन ट्रेनों का परिचालन रद्द

गाड़ी संख्या 12801 पुरी-नयी दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस

गाड़ी संख्या 12802 नयी दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेसगाड़ी संख्या 53616 गया-जमालपुर पैसेंजर

गाड़ी संख्या 53636 गया-किऊल पैसेंजर ट्रेनगाड़ी संख्या 53234 गया-किऊल पैसेंजर ट्रेन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन