Gaya News : गया व बक्सर के बीच बराबरी का रहा मुकाबला

Updated at : 19 Apr 2025 11:28 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : गया व बक्सर के बीच बराबरी का रहा मुकाबला

Gaya News : माेइनुल हक ट्रॉफी के तहत अंतर जिला फुटबॉल टूर्नामेंट का शनिवार से आगाज हुआ. गांधी मैदान स्थित हरिहर सुब्रह्मण्यम स्टेडियम में उद्घाटन मैच गया व बक्सर के बीच खेला गया.

विज्ञापन

गया. माेइनुल हक ट्रॉफी के तहत अंतर जिला फुटबॉल टूर्नामेंट का शनिवार से आगाज हुआ. गांधी मैदान स्थित हरिहर सुब्रह्मण्यम स्टेडियम में उद्घाटन मैच गया व बक्सर के बीच खेला गया. मैच का उद्घाटन नगर आयुक्त कुमार अनुराग, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ संजय कुमार, अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी राहुल कुमार, सांसद प्रतिनिधि रोमित कुमार, ओलिंपिक संघ के जनरल सेक्रेटरी मोती करीमी, रामेश्वर प्रसाद यादव, एस नियाजउद्दीन द्वारा किया गया. पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्द्धन किया. गया का मुकाबला बक्सर से एक-एक गोल की बराबरी में समाप्त हुआ. दोनों टाइम पूरे मैच में एक दूसरे के गोल पोस्ट पर लगातार प्रहार करते रहे. पहला गोल बक्सर की ओर से राकेश रंजन ने बनाया, जबकि गया के खिलाड़ियों का आक्रमण लगातार होता रहा. परिणाम स्वरूप मैच के 35 में मिनट पर बक्सर की रक्षा पंक्ति के खिलाड़ी के द्वारा एक हैंडबॉल हुआ. इस कारण गया की टीम को एक पेनाल्टी किक मिला. पेनाल्टी किक में गया के सूरज टोप्पो ने अपनी टीम के लिए गोल बनाकर टीम को बराबरी पर ला दिया. मैच के निर्णायक शशि मोहन सिंह, कैलाश प्रसाद, रोशन कुमार गुप्ता और परवेज आलम थे. मौके पर मसूद अख्तर एबीपी सिंह अजय कुमार दफ्तुआर, प्रकाश सोलंकी, मो शमी अहमद व अन्य थे. जिला फुटबॉल संघ के सचिव खतीब अहमद ने बताया कि रविवार को दो मैच खेला जायेगा. पहला मुकाबला पूर्व मध्य रेल व जहानाबाद तथा दूसरा मुकाबला गया का नालंदा के साथ होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन