बिहार में अगले 48 घंटे मौसम रहेगा सुहाना, दो दिन बाद बारिश और 40-50 KMPH की रफ्तार से हवा चलने का अलर्ट

सांकेतिक तस्वीर
Bihar Weather Today: बिहार में अगले 48 घंटों के दौरान मौसम सुहावना बना रहेगा. लेकिन, दो दिनों के बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव होगा. मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.
Bihar Weather Today: बिहार के मौसम में इन दिनों उतार-चढ़ाव जारी है. कभी धूप तो कभी बारिश हो रही है. इसके साथ ही ठंडी हवाओं का असर भी देखा जा रहा है. इस बीच मौसम विभाग की माने तो, मंगलवार और बुधवार को राज्य में मौसम सुहावना बना रहेगा. बारिश या फिर आंधी चलने को लेकर कोई भी चेतावनी जारी नहीं की गई है. लेकिन इसके बाद मौसम में फिर बदलाव हो सकता है.
26 और 27 मार्च को येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग की माने तो, 26 मार्च से मौसम करवट ले सकता है और कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. विभाग के मुताबिक, 26 मार्च को पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, अरवल, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में तेज बारिश हो सकती है. इसके साथ ही ठनका गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है.
इसके बाद 27 मार्च को राज्य के लगभग सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग की माने तो, 27 मार्च को उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य, उत्तर पूर्व, दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य भाग के जिलों में ठनका के साथ तेज हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान है.

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?
पिछले 24 घंटे में बिहार के कई जिलों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई. राज्य का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग की माने तो, तापमान में सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई. सोमवार को सबसे ज्यादा तापमान कैमूर जिले में जबकि सबसे न्यूनतम तापमान समस्तीपुर और जीरादेई में दर्ज किया गया. इसके साथ ही पटना का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
Also Read: पटना में 20 लाख की लूट, अल्पना मार्केट के पास वारदात, CCTV खंगाल रही पुलिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




