बस कुछ मिनट और….शिक्षा मंत्री पहुंचे अजमेर, जल्द जारी होगा RBSE 10वींं का रिजल्ट

Updated:
विज्ञापन
RBSE Rajasthan 10th Board Result 2026

राजस्थान बोर्ड रिजल्ट

RBSE Rajasthan 10th Board Result 2026: RBSE 10वीं रिजल्ट 2026 आज 1 बजे जारी होने जा रहा है. ऐसे में स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे शांत रहें और सही स्टेप्स फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक करें. ऑफिशियल वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर फाइनल रिजल्ट जारी होगा.

विज्ञापन

RBSE Rajasthan 10th Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं के लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार आज खत्म होने वाला है. बोर्ड की ओर से RBSE 10th Result 2026 आज दोपहर 1 बजे जारी किया जाएगा. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अजमेर स्थित बोर्ड कार्यालय से रिजल्ट की घोषणा करेंगे. रिजल्ट जारी होते ही छात्र ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर देख सकेंगे.

कुछ ही मिनटो में जारी होगा रिजल्ट

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अजमेर पहुंचे. थोड़ी देर में वे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) अजमेर कार्यालय पहुंचेंगे. शिक्षा मंत्री कुछ ही देर में 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेंगे. स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म होने वाला है. वे सभी डिटेल्स के साथ रिजल्ट देखने के लिए तैयार हो जाएं.

कहां जारी होगा रिजल्ट?

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा. स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर की मदद से लॉगिन करके रिजल्ट देख सकेंगे. रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक देखने को मिल सकता है, क्योंकि बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स एक साथ अपना रिजल्ट चेक करने की कोशिश करते हैं.

कैसे देखें RBSE 10वीं का रिजल्ट?

रिजल्ट चेक करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें-

  • सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर “RBSE 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • अब अपना रोल नंबर दर्ज करें
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा
  • भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें

रिजल्ट में क्या-क्या जानकारी मिलेगी?

रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स अपने मार्कशीट में कई जरूरी डिटेल्स देख पाएंगे, जैसे-

  • स्टूडेंट का नाम
  • रोल नंबर
  • हर विषय का मार्क्स
  • कुल अंक
  • पास या फेल का स्टेटस

ओरिजिनल मार्कशीट देर से होगा जारी

राजस्थान बोर्ड की ओर से अभी बस 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा. यह मार्कशीट नहीं है. ओरिजिनल मार्कशीट लेट से स्कूल में जारी होगा.

वेबसाइट स्लो या क्रैश हो तो क्या करें?

रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर ज्यादा लोड होने के कारण साइट स्लो या क्रैश हो सकती है. ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है. स्टूडेंट्स कुछ देर बाद दोबारा कोशिश करें. साथ ही, इंटरनेट कनेक्शन सही रखें और बार-बार पेज रिफ्रेश करने से बचें.

स्टूडेंट्स के लिए जरूरी सलाह

  • रिजल्ट चेक करने से पहले अपना रोल नंबर तैयार रखें
  • किसी भी गलत जानकारी से बचें और सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर ही भरोसा करें
  • रिजल्ट डाउनलोड करके सुरक्षित रखें

यह भी पढ़ें- राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट सीधे फोन में, यहां तुरंत कर लें रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola