ePaper

Gaya News : वरमाला के बाद भागा दूल्हा, थाने का चक्कर लगा रहा लड़की का पिता

Updated at : 09 May 2025 11:38 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : वरमाला के बाद भागा दूल्हा, थाने का चक्कर लगा रहा लड़की का पिता

Gaya News : मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में गाजे-बाजे के साथ बारात आयी. बारात मिलन समारोह के साथ वरमाला भी हुआ. जब मंडप में विवाह कार्यक्रम होना था, तो जनवासे से दूल्हा भाग चुका था.

विज्ञापन

मानपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में गाजे-बाजे के साथ बारात आयी. बारात मिलन समारोह के साथ वरमाला भी हुआ. जब मंडप में विवाह कार्यक्रम होना था, तो जनवासे से दूल्हा भाग चुका था. इधर, दूल्हन के परिवारवालों में काफी शर्मिंदगी झेलनी पड़ी. सभी बराती भी भाग खड़े हुए. इधर लड़की के पिता से दहेज के अलावा चारपहिया वाहन की मांग होने लगी. जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार न्याय को लेकर पिछले चार दिनों से थाना-पुलिस का चक्कर काट रहा है, लेकिन अबतक आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज तक नहीं हुई. जानकारी के अनुसार, अतरी थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी तय हुई थी. लड़की के पिता का कहना है कि निर्धारित तिथि के अनुसार तिलक में बाइक के साथ लगभग 40 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति दान स्वरूप भेंट की. इधर पांच मई को दूल्हा परिवार विवाह को लेकर मानपुर आया और बरात का भव्य स्वागत किया गया. वरमाला कार्यक्रम के बाद दूल्हा व उसका परिवार भाग खड़ा हुआ. इस मामले में पीड़ित पिता ने लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगा रखी है. लेकिन, अब तक पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करना मुनासिब नहीं समझ पाया. इधर अपर थानाध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने बताया कि थानाध्यक्ष के छुट्टी से लौटाने के बाद जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन