Gaya News : 28 फरवरी से सात मार्च के बीच अधिक से अधिक वादों का निबटारा करें

Updated at : 19 Feb 2025 11:21 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : 28 फरवरी से सात मार्च के बीच अधिक से अधिक वादों का निबटारा करें

Gaya News :आठ मार्च 2025 को होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए मंगलवार को स्पेशल विद्युत न्यायालय, गया में बैठक हुई.

विज्ञापन

गया. आठ मार्च 2025 को होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए मंगलवार को स्पेशल विद्युत न्यायालय, गया में प्रभारी विद्युत न्यायालय सह अपर जिला सत्र न्यायाधीश 12 विजय किशोर सिंह की अध्यक्षता व सचिव अरविंद कुमार दास के दिशा निर्देश में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई. बैठक में प्रभारी जज महोदय ने उपस्थित बिजली विभाग के अधिकारियों से बिजली विभाग के न्यायालय में लंबित राजीनामा योग्य व विद्युत मामलों को 28 फरवरी से सात मार्च के बीच प्री-सीटिंग माध्यम से अधिक से अधिक वादों का निबटारा करने का निर्देश दिया. बैठक में उपस्थित विद्युत विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन देते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण में सहयोग प्रदान करेंगे एवं शासन द्वारा दी जाने वाली छूट का व्यापक प्रचार प्रसार करेंगे. साथ ही सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने आमजनों से अपील की है. बिजली कोर्ट में लंबित मामलों का कंपाउंडिंग फी 28 फरवरी से सात मार्च 2025 तक जमाकर इस राष्ट्रीय लोक अदालत का फायदा उठायें. इस मौके पर कार्यपालक अभियंता यासिर हयात, चंदन प्रकाश, राहुल कुमार, दीपक कुमार, अभय कुमार सिंह, अशोक कुमार, अशोक राज, शिव रतन लाल, संतोष कुमार, राहुल कुमार, विनोद कुमार, रितेश कुमार ओझा, सुधीर कुमार व अन्य विद्युत विभाग के पदाधिकारी, विद्युत न्यायालय के कर्मचारी आशीष कुमार , प्रभात कुमार,अमित राज , अजय कुमार उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन