Gaya News : सड़क दुर्घटना में एक की हुई मौत, आधा दर्जन हुए जख्मी

Gaya News: इसी बीच सकरदास नवादा खेल मैदान के समीप अचानक सड़क पर बच्चा आ जाने के कारण ऑटो चालक अपना संतुलन खोते हुए ऑटो चालक गड्ढे में जा गिरा
मोहड़ा.
गेहलौर थाना क्षेत्र सोनरा गांव निवासी रामचंद्र राम के पुत्र राजू राम की मौत सोमवार के दिन ऑटो से सड़क दुर्घटना में हो गयी. साथ ही आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. ज्ञात हो कि गेहलौर भिन्डस मुख्य मार्ग पर चल रहे ऑटो सोमवार की सुबह गेहलौर घाटी होते हुए पैसेंजर लेकर गया की ओर जा रहा था. इसी बीच तितमो मोड़ के समीप बारा गांव व सोनरा गांव से कुछ लोग ऑटो पर सवार होकर गया जा रहे थे. इसी बीच सकरदास नवादा खेल मैदान के समीप अचानक सड़क पर बच्चा आ जाने के कारण ऑटो चालक अपना संतुलन खोते हुए ऑटो चालक गड्ढे में जा गिरा, जिसमें एक की मौत घटनास्थल पर हो गयी. आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये, मृतक सोनरा गांव का रहने वाला था. ग्रामीणों के बीच कोहराम मच गया. मृतक की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है,उग्र ग्रामीणों ने जाम की सड़क
ऑटो सड़क दुर्घटना के जानकारी मिलते ही सोनरा गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े. लोग काफी रोने बिलखने लगे. सोनरा गांव निवासी संजय सिंह ने बताया कि मृतक के एक पुत्री,एक पुत्र भी है. इनका परवरिश की चिंता लोगों को सता रहा है. पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. घटनास्थल पर उपस्थित उग्र ग्रामीणों ने सड़क जाम कर गरीब परिवार को उचित मुआवजा दिलाने पर अड़े हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




