दूसरी बार मां बनीं सोनम कपूर, जानिए बेटा हुआ या बेटी?

Updated:
विज्ञापन

सोनम कपूर और आनंद आहूजा

Sonam Kapoor Baby Boy: सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर 29 मार्च 2026 को दूसरे बेटे का जन्म हुआ. कपल ने सोशल मीडिया पर खुशखबरी साझा की.

विज्ञापन

Sonam Kapoor Baby Boy: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है. कपल ने 29 मार्च 2026 को अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया. सोनम और आनंद ने इस खबर अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा की. हालांकि उन्होंने अपने बेटे का नाम और फोटो अभी रिवील नहीं किया है.

विज्ञापन

सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने दी फैंस को गुडन्यूज

सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा नोट शेयर किया. इसमें लिखा हुआ है, “बहुत प्यार और आभार के साथ हम यह खुशी की खबर साझा कर रहे हैं कि हमारे बेटे का जन्म 29 मार्च 2026 को हुआ. हमारे परिवार में एक नया सदस्य आया है और उसके आने से हमारे दिल खुशी से भर गए हैं. वायु अपने छोटे भाई को देखकर बहुत खुश है और हमें इस नए जीवन के लिए बहुत आभारी महसूस हो रहा है, जिसने हमारे घर को खुशियों से भर दिया है. सोनम और आनंद इस नए चैप्टर की शुरुआत के लिए खुश हैं और अब हमारा परिवार चार लोगों का हो गया है.”

सितारों ने दी बधाई

जैसे ही यह खुशखबरी सामने आई, बॉलीवुड के कई सितारों ने अपने प्यार और आशीर्वाद का इजहार किया. परिणीति चोपड़ा, करीना कपूर, रिया कपूर और हुमा कुरैशी ने सोनम और आनंद को बधाई दी. स्वरा भास्कर ने लिखा, बधाई हो आप लोगों को. भावना पांडे ने लिखा, बधाई हो !!! ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद. सबा पटौदी ने लिखा, बधाई हो. उम्मीद है माता-पिता और बच्चे ठीक होंगे. जोया अख्तर और वाणी कपूर ने लिखा, बधाई हो.

सोनम और आनंद की लव स्टोरी

सोनम और आनंद की मुलाकात साल 2015 में फिल्म प्रेम रतन धन पायो के प्रमोशन के दौरान हुई थी. शुरुआत में दोस्तों के जरिए बात शुरू हुई, लेकिन धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे. साल 2018 में दोनों ने शादी कर ली. साल 2022 में उन्होंने अपने पहले बेटे वायु का स्वागत किया था. वहीं नवंबर 2025 में सोनम ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी.

यह भी पढ़ें- शेफ बनने वाली थीं रूपाली गांगुली, किस्मत ने बना दिया स्टार, कहा- ऐसे मिला मौका

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola