ePaper

Gaya News : हत्या के मामले में 11 वर्षों से फरार चल रहा नक्सली बुधन यादव गिरफ्तार

Updated at : 26 Mar 2025 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : हत्या के मामले में 11 वर्षों से फरार चल रहा नक्सली बुधन यादव गिरफ्तार

Gaya News : गया जिले के नक्सलग्रस्त डुमरिया प्रखंड अंतर्गत छकरबंधा थाना क्षेत्र से जिला पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 11 वर्षों से फरार चल रहे कुख्यात नक्सली बुधन यादव उर्फ उपेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

डुमरिया. गया जिले के नक्सलग्रस्त डुमरिया प्रखंड अंतर्गत छकरबंधा थाना क्षेत्र से जिला पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 11 वर्षों से फरार चल रहे कुख्यात नक्सली बुधन यादव उर्फ उपेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया है. बुधन यादव डुमरिया थाना कांड संख्या 111/14 का आरोपित है. इस संबंध में इमामगंज एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि पुलिस के द्वारा नक्सलियों एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में डुमरिया थाना की पुलिस को सूचना मिली कि फरार चल रहा नक्सली बुधन यादव छकरबंधा थाना क्षेत्र में अपने घर पर आया हुआ है. सूचना के बाद पुलिस छापेमारी करने पहुंची, तो भगाने का प्रयास किया. पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया. पूछताछ की गयी, तो उसने अपना नाम बुधन यादव उर्फ उपेंद्र यादव बताया. डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि उक्त नक्सली के विरुद्ध छह दिसंबर 2014 को डुमरिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था. छकरबंधा गांव के रहनेवाले एक व्यक्ति का अपहरण कर गोली मारकर हत्या में बुधन यादव आरोपित है. पूछताछ के दौरान गिरफ्तार नक्सली बुधन यादव ने उक्त घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन