19 साल से फरार नक्सली गणेश यादव गिरफ्तार, एसएसबी और पुलिस की कार्रवाई
Published by : Sakshi kumari Updated At : 14 May 2026 1:13 PM
19 साल बाद नक्सली गिरफ्तार
डुमरिया थाना क्षेत्र के बोधि बिगहा थाना कांड संख्या-45/07 से जुड़े एक लंबे समय से फरार नक्सली को बोधि बीघा थाना की पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.
Gaya News: (डुमरिया से मनोज मिश्रा) डुमरिया थाना क्षेत्र के बोधि बिगहा थाना कांड संख्या-45/07 से जुड़े एक लंबे समय से फरार नक्सली को बोधि बीघा थाना की पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. बोधि बिगहा थानाध्यक्ष प्रियनन्द आलोक ने बताया कि वर्ष 2007 के कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त गणेश यादव उर्फ विमल यादव उर्फ विमल जी को 29 वीं एसएसबी वाहिनी और थाना पुलिस की संयुक्त करवाई में उसके घर से गिरफ्तार किया गया.
एसएसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई
यह कारवाई गया एसएसपी सुशील कुमार के निर्देशन में और इमामगंज डीएसपी कमलेश कुमार के नेतृत्व में किया गया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुनिया गांव निवासी स्वर्गीय मुसाफिर यादव का पुत्र गणेश यादव उर्फविमल जी के रूप में किया गया है, जो वर्तमान में मदनपुर थाना क्षेत्र के आंजन गांव में रह रहा था. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार की.
इन मामलों में तलाश रही थी पुलिस
थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाना कांड संख्या-45/07 में भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148, 149, 324, 342, 332, 333, 341, 427, 379, 307 सहित 27 आर्म्स एक्ट एवं 17 सीएलए एक्ट के तहत मामला दर्ज था. पुलिस लंबे समय से उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी.
आरोपित को पुलिस ने घर से दबोचा
गुप्त सूचना मिलने के बाद डुमरिया पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर आरोपी को उसके घर से दबोच लिया. थानाध्यक्ष ने आगे बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा. पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sakshi kumari
साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में अपनी करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










