ePaper

Gaya News : आवास योजना में बिचौलियाें की सक्रियता पर सदस्यों ने किया हंगामा

Updated at : 08 May 2025 10:51 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : आवास योजना में बिचौलियाें की सक्रियता पर सदस्यों ने किया हंगामा

Gaya News : खिजरसराय प्रखंड मुख्यालय सभागार में 20 सूत्री की बैठक पिंकी देवी की अध्यक्षता में की गयी. इसमें सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के भ्रष्टाचार पर सदस्यों ने सवाल उठाये.

विज्ञापन

खिजरसराय. खिजरसराय प्रखंड मुख्यालय सभागार में 20 सूत्री की बैठक पिंकी देवी की अध्यक्षता में की गयी. इसमें सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के भ्रष्टाचार पर सदस्यों ने सवाल उठाये. उक्त बैठक में प्रखंड में नल-जल योजना में खराब स्थिति पर सदस्यों ने सवाल उठाये. पीएचइडी जेइ ने बताया कि मेरी पदस्थापन हाल में ही की गयी है. क्षेत्र की समस्याओं से रूबरू होने के बाद उन्हें दूर किया जायेगा. सदस्यों का कहना था कि वार्ड निगरानी समिति से भी बदतर स्थिति हो गयी है. वहीं आवास योजना में बिचौलिया की सक्रियता पर सदस्यों ने जमकर हो हल्ला किया. बीस सूत्री सदस्यों का कहना था कि इस योजना में जमकर बिचौलिये हावी हैं. प्रखंड में चल रही मध्याह्न भोजन योजना में सदस्यों ने मेनू के अनुसार भोजन देने का मामला उठाया. वहीं अंचल कार्यालय में जमीन संबंधी मामलों में लोगों को हो रही परेशानी का मामला उठाया. बीस सूत्री अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने अगली बैठक से पूर्व इन समस्याओं को दूर करने की अपील की. इस मौके पर बी सूत्री उपाध्यक्ष दयाशंकर, चंद्रशेखर गिरी, शंभू शिवलेश, मनोज कुमार, फदी यादव, प्रमोद कुशवाहा सहित अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन