गोरखपुर में सड़क हादसे गुरुआ के युवक की दर्दनाक मौत, 3 साल के बेटे ने किया अंतिम संस्कार
Published by : Sakshi kumari Updated At : 22 May 2026 8:17 AM
अंतिम संस्कार में शामिल परिजन
गुरुआ थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी 29 वर्षीय विनय कुमार की उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई. घटना की खबर गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.
Gaya News:(डॉ. प्रमोद कुमार वर्मा) गुरुआ थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी 29 वर्षीय विनय कुमार की उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई. घटना की खबर गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन वर्ष के मासूम पुत्र को छोड़ गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जब 3 साल के बेटे ने अपने पिता का अंतिम संस्कार किया तो वहां मौजूद हर इंसान की आंखें नम हो गई.
पार्सल गाड़ी चलाकर करता था परिवार का भरण-पोषण
जानकारी के अनुसार विशुनपुर गांव निवासी रामनंदन पासवान का पुत्र विनय कुमार पार्सल गाड़ी चलाने का काम करता था. वह रोजी-रोटी के सिलसिले में पटना और गोरखपुर के बीच वाहन चलाता था. इसी दौरान सड़क हादसे का शिकार हो गया.
दूसरे वाहन की चपेट में आने से मौके पर हुई मौत
पूर्व मुखिया रामजी मांझी ने बताया कि वाहन चलाने के दौरान विनय कुमार किसी दूसरे वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी.
मौत की खबर मिलते ही परिवार में मचा चीत्कार
जैसे ही युवक की मौत की सूचना गांव पहुंची, परिवार में चीख-पुकार मच गई. मृतक दो भाइयों में बड़ा था. गांव के लोग भी शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने उनके घर पहुंचने लगे. पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है.
गांव पहुंचते ही शव को देखने उमड़ी भीड़
इधर, शव के विशुनपुर गांव पहुंचते ही माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया. अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. इसके बाद ग्रामीणों और परिजनों के सहयोग से भुरहा स्थित श्मशान घाट पर मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया. युवा की असमय मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है.
Also Read: गया जंक्शन का बदलेगा पूरा लुक, प्लेटफॉर्म नंबर-1 बनेगा हाईटेक मॉडल प्लेटफॉर्म, जानिए पूरी खबर…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sakshi kumari
साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में अपनी करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










