गया-डाल्टेनगंज नई रेलवे लाइन को लेकर संघर्ष तेज, भूमि अधिग्रहण तक आंदोलन जारी

इमामगंज में नई रेलवे लाइन निर्माण संघर्ष मोर्चा की बैठक
Gaya News: इमामगंज में नई रेलवे लाइन निर्माण संघर्ष मोर्चा की बैठक में भूमि अधिग्रहण शुरू होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया. नेताओं ने दावा किया कि वर्ष के अंत तक गया-डाल्टेनगंज नई रेलवे लाइन निर्माण कार्य शुरू हो सकता है.
Gaya News(निर्भय पांडेय): प्रखंड मुख्यालय स्थित संजय गांधी महाविद्यालय के प्रांगण में नई रेलवे लाइन निर्माण संघर्ष मोर्चा गया-डाल्टेनगंज की प्रखंड स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता दीपक रावत ने की. बैठक में गया-डाल्टेनगंज नई रेलवे लाइन निर्माण कार्य को धरातल पर उतारने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.
अधिग्रहण की प्रक्रिया प्रारंभ होने तक आंदोलन जारी
बैठक को संबोधित करते हुए संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता श्रीमोहन यादव ने कहा कि जब तक भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया प्रारंभ नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि गया-डाल्टेनगंज नई रेलवे लाइन निर्माण में झारखंड राज्य के पलामू के सांसद बीडी राम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. सांसद ने आश्वासन दिया है कि इस वर्ष के अंत तक निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा.
उन्होंने बताया कि औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र के सांसद अभय कुमार सिन्हा ने भी संसद में कई बार रेलवे लाइन निर्माण का मुद्दा उठाया है. जल्द ही संघर्ष मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल सांसद बीडी राम से मिलकर आंदोलन को आगे बढ़ाने एवं निर्माण कार्य प्रारंभ कराने की दिशा में रणनीति तय करेगा.
रेलवे लाइन निर्माण कार्य शुरू नहीं होता, तब तक संघर्ष जारी
बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष बिगन पासवान, युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सुशांत बाबा, शिवा सिंह, रामबली पांडेय, आचार बाबा एवं शंभू पहाड़िया सहित कई लोगों ने अपने विचार रखे. वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि जब तक रेलवे लाइन निर्माण कार्य शुरू नहीं होता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा.
Also Read: घर के बाहर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत नाजुक, पुलिस जांच में जुटी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सूर्यकांत कुमार
सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










