Siwan News: घर के बाहर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत नाजुक, पुलिस जांच में जुटी
बाएं घायल युवक
Siwan News: सीवान के नौतन थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में शनिवार रात अपराधियों ने दरवाजे पर पहुंचकर युवक को गोली मार दी. सिर में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है.
Siwan News (पंकज कुमार): सीवान के नौतन थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में शनिवार की रात अपराधियों ने दरवाजे पर पहुंचकर एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल की पहचान उक्त गांव निवासी बुलेट अंसारी के रूप में की गई. जो नसरुल्लाह अंसारी का 23 वर्षीय पुत्र है.
आपके शहर में
परिजनों ने क्या बताया ?
घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि मेरा बेटा घर के दरवाजे पर ही था, तब तक दर्जनों की संख्या में युवक पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग करने लगे. जिसमें मेरे बेटे को जान से मारने की नीयत से गोली मार दी गई, जहां मेरे पुत्र के सिर में गोली लगी है. गोली लगते ही मेरा बेटा वही बेहोश होकर गिर पड़ा.
पीएमसीएच रेफर, पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद आनन फानन में हमलोगों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया. वहीं सूचना पर पहुंची स्थानीय थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
Also Read: शादी की बात करने निकले थे लोग, रास्ते में हादसे ने छीन ली बेटे की जिंदगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए